एजुकेशन

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 हुआ जारी, bfuhs.ac.in से करें डाउनलोड

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 OUT: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने BFUHS Staff Nurse Exam 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 हुआ जारी

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 Download Link: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने BFUHS Staff Nurse Exam 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in से अपने हॉल टिकट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, BFUHS Staff Nurse Exam 2025 का आयोजन 5 अक्टूबर, 2025 को किया जाना है।

इस परीक्षा के माध्यम से 406 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे, परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट के साथ वैध पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 How to Check

BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 Download करने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक:

  • आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 Link पर जाएं
  • आवेदन आईडी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "अगर आप अपना रोल नंबर डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया परीक्षा से पहले विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाएं या recruitmentbfuhsmedical@gmail.com पर अपना प्रश्न ईमेल करें। केवल तकनीकी त्रुटि वाले प्रश्नों का ही समाधान किया जाएगा, दिए गए इस ईमेल पर किसी अन्य प्रश्न का समाधान नहीं किया जाएगा।"

भर्ती का नामBFUHS स्टाफ नर्स भर्ती 2025
संस्थाबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट
पद का नामस्टाफ नर्स
कुल रिक्तियां406 पद
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी (पंजाब)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.bfuhs.ac.in
BFUHS स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025सीधा लिंक
नोट: जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर फोटो या हस्ताक्षर नहीं हैं, उन्हें ऊपर दिए गए ईमेल पते पर JPG प्रारूप में सॉफ्ट कॉपी भेजनी होगी। इसके बिना, आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article