एजुकेशन

MBBS ही सब कुछ नहीं, मेडिकल में करियर के लिए बेस्ट हैं ये 8 कोर्स

Best Medical Courses Apart from MBBS: नीट यूजी की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला एंट्रेंस एग्जाम है। इसके माध्यम से उम्मीदवार MBBS कोर्स में प्रवेश लेते है। लेकिन इसके अलावा भी कई कोर्स है, जिसमें नीट यूजी स्कोर के जरिए एडमिशन लिया जा सकता है।

Image

MBBS ही सब कुछ नहीं, मेडिकल में करियर के लिए बेस्ट हैं ये 8 कोर्स (Photo- Canva)

Best Medical Courses Apart from MBBS: अगर आप भी मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपने नीट यूजी के बारे में भी सोचा होगा। NEET UG परीक्षा मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा है। लेकिन एमबीबीएस करना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी के माध्यम से आप MBBS के अलावा भी कई विषयों में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, एमबीबीएस में प्रवेश कुछ ही बच्चों का हो पाता है, ऐसे में आप मेडिकल फील्ड के विभिन्न कोर्सेज में हिस्सा लेकर इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। तो आइए आज आपको नीट यूजी के जरिए आप किन मेडिकल कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं उनके बारे में बताएं।

मेडिकल फील्ड में करियर

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की इच्छा लेकर लाखों छात्र नीट यूजी की परीक्षा देते हैं। लेकिन हर किसी का सपना MBBS नहीं होता है। कुछ छात्र मेडिकल के अन्य कोर्स में हिस्सा लेना चाहते हैं। वहीं कुछ छात्र एमबीबीएस में प्रवेश न होने के कारण दूसरे विषयों का चयन करते हैं। लेकिन इन दोनों ही मामलों में आपको पता होना चाहिए की नीट यूजी की परीक्षा देकर आप किन मेडिकल कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

नीट यूजी के जरिए लें इन मेडिकल कोर्स में प्रवेश

BDS - बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी

BAMS - बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी

BUMS - बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी

BHMS - बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी

B.Pharma -बैचलर ऑफ फार्मेसी

BPT - बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी

BOT- बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी

BSc नर्सिंग

ऊपर दिए गए कोर्स में उम्मीदवार को प्रवेश के लिए नीट यूजी की परीक्षा देनी होगी।

NEET UG 2026 एग्जाम डेट

इस साल नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। यह अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 12वीं पास और 12वीं की फाइनल बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article