Bank Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Recruitment 2024) खबर है। एक तरफ पंजाब नेशनल बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती (Bank Vacancy 2024) निकाली है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ के 606 पदों पर वैकेंसी निकाली है। पीएनबी के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1025 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो बैंक में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आप पीएनबी और यूनियन बैंक में एसओ के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।
PNB SO Recruitment 2024: पीएनबी में किस पद पर वैकेंसी
| पद | वैकेंसी |
| ऑफिसर क्रेडिट | 1000 |
| मैनेजर फोरेक्स | 15 |
| मैनेजर साइबर सिक्योरिटी | 5 |
| सीनियर मैनजर साइबर सिक्योरिटी | 5 |
PNB SO Qualification, Age Limit: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अलग - अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।PNB SO Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले pnbindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PNB Bank SO Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Bank Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को यहां आवेदन करने के लिए 1180 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।Union Bank Recruitment: किस पद पर वैकेंसी
यूनियन बैंक के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चीफ मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर समेत कुल 606 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख जान सकते हैं।Union Bank SO Vacancy
| आवेदन की शुरुआत | 2 फरवरी 2024 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 23 फरवरी 2024 |
| लिखित परीक्षा | मार्च से अप्रैल के बीच संभावित |
