Balvatika Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन के बालवाटिका (Kendriya Vidhyala KV Balvatika) में एडमिशन 2026-27 (Balvatika Admission 2026-27) शुरू होने का माता-पिता को बेसब्री से इंतजार है। अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा देश की सबसे बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान केवी के बालवाटिका से अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करें और एजुकेशन के क्षेत्र में एक मजबूत नींव के साथ आगे बढ़े। बता दें कि अभी तक केवी द्वारा बालवाटिका एडमिशन 2026-27 को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया मार्च के महीने में ही शुरू की जाएगी, जो अप्रैल 2026 तक चल सकती है।
क्या है बालवाटिका?
बालवाटिका नाम ही आपको यह बताता है कि यह छोटे बच्चों के लिए है। यहां बच्चों को प्री-प्राइमरी और प्राइमरी की शिक्षा दी जाती है। बालवाटिका में प्रयास किया जाता है कि शिक्षा के मामले में बच्चे की शुरुआती नींव मजबूती से रखी जाए, ताकि आगे आने वाली क्लास में उसे दिक्कत न हो। स्कूल जाने की आदत के साथ खेल-खेल में पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है।
केवी बालवाटिका को कितने चरणों में बांटा गया है?
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय के बालवाटिका को तीन चरणों में बांटा गया है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत इसे तीन मुख्य चरणों में आयु के आधार पर बांटा गया है, जो इस प्रकार है-
| बालवाटिका 1 | 3-4 आयु |
| बालवाटिका 2 | 4-5 आयु |
| बालवाटिका 3 | 5-6 आयु |
बालवाटिका 3 मुख्य तौर पर किंडरगार्टन या यूकेजी के तौर पर जाना जाती है। इसके बाद बच्चा आगे पहली क्लास में जाता है। बता दें कि बालवाटिका को तीन चरणों में बांटने का उद्देश्य एक बच्चे के समग्र विकास यानी संज्ञानात्मक, सामाजिक-भावनात्मक और भाषाई ज्ञान को सुनिश्चित करना है। जैसा ही हमने बताया कि बच्चे को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना है और बेसिक जानकारी देना है, जिससे आने वाले समय में उसे परेशानी का सामना न करना पड़े।
बालवाटिका में कौन-कौन सी क्लास होती है?
बता दें कि बालवाटिका (Balvatika Admission 2026) को क्लास के आधार पर नहीं बांटा गया है। यह एक तरह का प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल है। लेकिन यहां बालवाटिका 1, बालवाटिका 2 और बालवाटिका 3 है। जिसे आयु के आधार पर बांटा गया है।
कैसे होता है बालवाटिका में एडमिशन
जो अभिभावक अपने बच्चे का प्राइमरी स्कूल में एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि बच्चे की शुरुआती नींव केवी स्कूल से मजबूत हो तो वह केवी के बालवाटिका में बच्चे का दाखिला करवा सकते हैं। केवी बालवाटिका में प्रवेश के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल बालवाटिका एडमिशन 2026 को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है की मार्च के अंत तक प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। केवी बालवाटिका (KV Balvatika) में दाखिले के अभिभावकों को केवी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
क्या है बालवाटिका में चयन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालवाटिका में एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली जाती है। लॉटरी में जिस बच्चे का नाम आता है उसका दाखिला होता है।
बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
केवी बालवाटिका (KV Balvatika) में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, केंद्रीय कर्मचारी या राज्य कर्मचारी होने पर उसका प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि है तो) आदि की आवश्यकता होगी।
