एजुकेशन

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: केवी में पहली कक्षा की फीस कितनी है, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन 2026 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी अपने बच्चे का केवी कक्षा 1 में एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए पहले स्कूल का फीस स्ट्रक्चर जानना जरूरी है।

Image

Kendriya Vidyalaya Admission 2026

Kendriya Vidyalaya Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय का देश में अलग ही क्रेज है। अधिकतर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे केंद्रीय विद्यालय संगठन से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करें। केंद्रीय विद्यालय देश के सबसे बड़े स्कूलों की चेन में से एक हैं।जानकारी लिए बता दें कि भारत में कुल केंद्रीय विद्यालय की संख्या 1243 है। बता दें कि भारत के बाहर यानी विदेश में भी 3 केंद्रीय विद्यालय स्थित है। अगर आप भी, चाहते हैं कि आपका बच्चा केंद्रीय विद्यालय में पढ़कर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि केवी का फी स्ट्रक्चर क्या है। खासतौर क्लास वन का।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एडमिशन की प्रक्रिया आमतौर पर मार्च महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती थी और आवेदन प्रक्रिया तीसरे सप्ताह तक पूरी भी हो जाती थी। लेकिन इस साल (2026) में केंद्रीय विद्यालय एडमिशन को लेकर अभी तक एक नोटिस तक जारी नहीं किया गया है। अभिभावक और बच्चे एडमिशन नोटिस का इंतजार कर रहे हैं ताकि केवी में प्रवेश प्राप्त कर सकें। इसका बेसब्री से इंतजार 1 क्लास में बच्चों का एडमिशन कराने वाले अभिभावकों को है। तो आइए आज आपको केवी में पहली कक्षा की फीस के बारे में बताएं।

केवी में कितनी है पहली क्लास की फीस

बता दें कि केवी भारत के टॉप स्कूलों में से एक है, जिसके कारण लोगों को लगता है कि यहां की फीस भी बहुत अधिक होगी। लेकिन सचाई हमारी सोच से थोड़ी हटकर है। जी हां, केवी की फीस नाम मात्र की है। छात्र केवी के स्कूल में मात्र 25 रुपये में एडमिशन ले सकते हैं।

सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। KV के स्कूलों में एडमिशन फीस मात्र 25 रुपये है। बता दें कि हर केवी स्कूल का फीस स्ट्रक्चर सेम होता है, क्योंकि इसे निर्धारित करने का कार्य केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा किया जाता है। यही कारण है कि हर स्कूल की एडमिशन फीस 25 रुपये है। साथ ही कई ऐसे छात्र भी हैं, जिन्हें केवी में एकदम मुफ्त में पढ़ने का मौका मिलता है।

केवी स्कूल की फीस कितनी होती है (KV School Fees Structure)

डीटेल्सफीस
प्रवेश शुल्क25 रुपये
पुनः प्रवेश शुल्क100 रुपये
शिक्षण शुल्क (प्रति माह)-
कक्षा IX और X (लड़के)200 रुपये
कक्षा XI और XII वाणिज्य और मानविकी (लड़के)300 रुपये
कक्षा XI और XII विज्ञान (लड़के)400 रुपये
कंप्यूटर फंड
तीसरी कक्षा और उससे आगे100
कंप्यूटर विज्ञान शुल्क (कक्षा 11वीं और 12वीं के ऐच्छिक विषयों के लिए)150
विद्यालय विकास निधि कक्षा I से XII तक (प्रति माह)500

केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा किसे मिलती है?

जानकारी के अनुसार, केवी में कई छात्र मुफ्त में भी पढ़ सकते हैं। लेकिन यह निर्धारित होता है कि किन छात्रों को मुफ्त में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि केवी में कौन मुफ्त शिक्षा का लाभ उठा सकता है।

- लड़कियों के लिए केवी में पढ़ाई मुफ्त है।

- एससी, एसटी छात्रों के लिए केवी में ट्यूशन फीस मुफ्त है।

- केवी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए यहां शिक्षा मुफ्त है।

- गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले माता-पिता के बच्चों के लिए केवी में शिक्षा मुफ्त है।

- दिव्यांग बच्चों को केवी में ट्यूशन फीस के लिए एक रुपया देने की आवश्यकता नहीं है।

- पैरा मिलिट्री और भारतीय सेना के जवानों के लिए भी विभिन्न नियम है, जिसके आधार पर उनके बच्चों के लिए भी केवी में मुफ्त शिक्षा का लाभ है।

केवी स्कूलों की फीस में छूट को लेकर अधिक जानकारी आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। आवेदन से पहले यह जानकारी जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article