एजुकेशन

Assam Police Constable Recruitment 2024: असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Assam Police Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Assam Police Constable Recruitment 2024: असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी

Assam Police Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: असम सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Assam Police Constable Recruitment 2024) खबर है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित (Assam Police Constable Vacancy) किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न पुलिस चौकियों में कांस्टेबल के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Assam Police Constable Bharti) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। यहां आप असम में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Assam Police Constable Recruitment: कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बर्ड या परिषद से एचएलसी या समकक्ष विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दिया जाएगा।

Assam Police Constable Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले slprbassam.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Assam Police Constabl Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Assam Police Constable Bharti: चयन प्रक्रिया

असम पुलिस कांस्टेबल के पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक पात्रता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। पहले पीईटी व पीएसटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 40 मार्क्स की होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएग। लिखित परीक्षा 100 मार्क्स की होगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article