एजुकेशन

Assam HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, ahsec.assam.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

Assam HS Result 2026 Direct Link: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in और results.ahsecregistration.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Image

Assam HS Result 2026: असम बोर्ड रिजल्ट

Assam HS Result 2026 : असम बोर्ड 12वीं परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे HS (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in और results.ahsecregistration.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UPOLOBDHA मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

इस साल असम बोर्ड की 12वीं परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 3.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो असम बोर्ड अक्सर अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में परिणाम जारी करता रहा है। इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के अंतिम दिनों यानी 28 अप्रैल को ही जारी किया जा रहा है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे देख सकें।

HS Result 2026 LIVE: मार्कशीट पर चेक करें ये चीजें

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

जन्म तिथि

परीक्षा का नाम

परीक्षा कोड

कुल अंक

विषय-वार प्राप्त अंक

योग्यता की स्थिति

पिछले ट्रेंड्स को जानने से स्टूडेंट्स को अपने संभावित परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। 2025 में, कुल पास प्रतिशत 81.77% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 82.95% और लड़कों का 78.42% था। स्ट्रीम के हिसाब से, आर्ट्स में 81.03%, साइंस में 84.88%, कॉमर्स में 82.18% और वोकेशनल में 68.55% पास प्रतिशत रहा। कुल 3,06,925 स्टूडेंट्स में से 3,02,613 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की। 2024 में, कुल पास प्रतिशत 88.64% था, जो हाल के सालों में सबसे ज्यादा था। 2023 में नतीजे जून में घोषित किए गए थे। 2022 और 2021 में महामारी के बाद की रिकवरी के कारण नतीजों में देरी हुई थी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article