AHSEC Assam Board 10th Exam 2024: हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 10वीं के छात्रों को बड़ा सरप्राइज दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, शैक्षणिक वर्ष से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं (Assam Board 10th Exam) की जाएंगी। परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित होंगी। साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन भी स्कूल में ही (SEBA 10th Exam 2024) किया जाएगा। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लिया (Assam Board 10th Exam) गया है।
ऐसे में अब छात्रों के मन में कई तरह के सवाल गूंज रहे हैं। पहला तो ये कि, अगर बोर्ड परीक्षा नहीं होगी तो परीक्षाएं कैसे आयोजित की जाएंगी। वहीं 10वीं के बोर्ड के बाद छात्र 11वीं कक्षा में 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करते थे। ऐसे में अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करना होगा? यहां हम आपको ऐसे सभी सवालों के उत्तर देंगे। आइए जानते हैं।
