WB Madhyamik Result 2022 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट की तारीख की जारी, जानें कब और कितने बजे घोषित होंगे नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 08:05 PM IST

WB Madhyamik Result 2022 Date: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्‍ट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी किया जाएगा।

WB Madhyamik Result 2022 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट की तारीख की जारी, जानें कब और कितने बजे घोषित होंगे नतीजे

WB Madhyamik Result 2022 Date: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक या कक्षा 10वीं के फाइनल रिजल्‍ट 2022 के तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सिलसिले में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी की है। जिसमें परिणाम जारी करने की तारीख से लेकर समय के बारे में बताया गया है। नोटिस के अनुसार WB माध्यमिक परिणाम सुबह 9 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्‍ट की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की जाएगी। 

परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्‍ट  WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर चेक कर सकेंगे। WBBSE पेपर 7 से 16 मार्च तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित किए गए थे। कोरोना महामारी के चलते पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 2021 में माध्यमिक परीक्षा आयोजित नहीं की थी। ऐसे में वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का उपयोग करके छात्रों का रिजल्‍ट जारी किया गया था।

ऐसे चेक करें परिणाम 
डब्ल्यूबी माध्यमिक परिणाम 2022 की जांच करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
रिजल्ट का लिंक होमपेज लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें।



पिछले साल 100 प्रतिशत रहा था पास पर्सेंटेज 
WBBSE कक्षा 10 माध्यमिक 2022 की परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल, 11 लाख से अधिक छात्रों ने WB बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले साल कुल 10,79,749 उम्मीदवारों ने माध्यमिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। कुल 79 छात्रों ने 697 अंक हासिल किए थे और पास प्रतिशत 100 प्रतिशत था। कोरोना के चलते आंतरिक मूल्‍यांकन के आधार पर नंबर दिए गए थे।

End of Article