UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होंगे जारी, upresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 08:58 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएसएसपी जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है...

UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होंगे जारी, upresults.nic.in पर करें चेक

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएसएसपी इस सप्ताह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणामों की घोषणा करता है वैसे ही छात्र आधिकारिक वेबसाइटों- upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों के नतीजों को देखते हुए यह साफ हो गया है कि यूपी बोर्ड आमतौर पर 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक ही तारीख को घोषित करता है।

UPMSP की तरफ से फिलहाल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजों की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि  एक प्रमुख पोर्टल से बात करते हुए, यूपी बोर्ड केअधिकारियों ने कहा कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10 जून से पहले ही 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद एक से दो दिनों के भीतर पूरी संभावनाएं  जताई जा रही हैं कि रिजल्ट जारी हो सकता है।

How to Check UP Board 10th 12th Result 2022 - ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं रिजल्ट 

स्टेप-1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप-2  'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3 अपना रोल नंबर, स्कूल कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप-4 आपका उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप-5 परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

लगभग 47 लाख छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

End of Article