UP Board 10th 12th Result 2022 date: यूपी बोर्ड कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:38 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 date (यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में घोषित हो सकते हैं। परिणामों की घोषणा हो जाने के बाद सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

google

UP Board 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP),  मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं और इंटर यानी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जल्द ही घोषित करने वाला है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे ((UP Board Result 2022 date) यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, UPMSP परिणाम 2022 results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

वह छात्र जो उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके यूपी मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के एक अधिकारी ने पहले करियर 360 को बताया कि यूपी के 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। क्योंकि मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया में समय लगता है।"

End of Feed