UP Board 10th 12th Result 2022: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 11:24 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट की चिंता होगी, ऐसे में बोर्ड परीक्षा का परिणाम समय से जारी किया जाए। तथा रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में अभिभावकों व छात्रों को सूचित किया जाए।

UP Board 10th 12th Result 2022: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (UP Board 10th 12th Result 2022 Latest Update) 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट की चिंता होगी, ऐसे में परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी किया जाए। तथा रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में अभिभावकों व छात्रों को सूचित किया जाए। इससे साफ होता है कि, बोर्ड एक दो दिन के भीतर ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इससे पहले भी मई के अंतिम सप्ताह में योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान कॉपियों के मूल्यांकन का जायजा लिया था तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था कि कॉपियों के मूल्यांकन में कोई धांधलेबाजी ना हो पाए। बता दें कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा लीक होने के बाद से सीएम योगी लगातार मूल्यांकन प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट तक निगरानी बनाए हुए हैं। बोर्ड इस बार 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार योगी आदित्यनाथ टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत भी करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इन वेबसाइट्स पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2022/UP Board 12th Result 2022 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अनंतिम स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।

पिछली बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। साथ ही बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी। लेकिन इस बार रिजल्ट में देरी नहीं होगी, एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

छात्रों को किया गया था आगाह

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को फर्जी कॉल से आगाह किया था कि, किसी भी नंबर बढ़वाने वाले फर्ज कॉल पर विश्वास ना करें। बोर्ड कभी भी किसी छात्रे के पास कॉल नहीं करता है। ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और पास के पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

End of Article