LIVE

UP Board 10th 12th Result 2022 यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर, ऐसे देखें रिजल्ट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 18, 2022, 16:47 IST

UP Board 10th 12th Result 2022, Sarkari Result 2022 : उत्तर प्रदेश बोर्ड, यूपीएमएसपी परिणाम 2022 तय समय के अनुसार 2 दो बजे घोषित कर दिया गया है। अब से कुछ देर बाद यानी 4 बजे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। आप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।

UP Board 10th 12th Result 2022  यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर, ऐसे देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2022, Sarkari Result 2022 : उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे 2 बजे जारी कर दिए गए हैं जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। 

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

JUN 18, 2022 16:47 IST

ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 18 जून, 2022 कक्षा 10 का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया गया और इसके बाद कक्षा 12 के लिए परिणाम क्रमशः शाम 4 बजे घोषित किया गया। आधिकारिक वेबसाइट- upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है।

JUN 18, 2022 16:29 IST

छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
JUN 18, 2022 16:27 IST

फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर 

यूपी बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। पहले नंबर पर 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ फतेहपुर की दिव्यांशी ने पहला स्थान पाया है जबकि प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण, प्रयागराज की जीया मिश्रा और आंचल यादव, बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा हैं।

JUN 18, 2022 16:19 IST

UP board 12th Result: इतने प्रतिशत रहा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया रिजल्ट। upmsp.edu.in और http://upresults.nic.in पर देखें रिजल्ट। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास जिनमें बालक - 81.21% और बालिका 90.15% शामिल हैं। 

JUN 18, 2022 15:57 IST

UP Board 12th Result: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी हुआ था और अब चार बजे तय समय के अनुसार 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। छात्रों को काफी समय से रिजल्ट का इंतजार था क्योंकि एक पेपर लीक होने की वजह से परिणाम में देरी हुई।   

JUN 18, 2022 15:33 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

बता दें 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।इसके लिए हमारे इस लिंक से जुड़े रहें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 15:17 IST

UP Board Result 2022 - एसएमएस माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे एसएमएस के माध्यम से अपने रोल नंबर का खास ध्यान रखें, भूलकर भी गलत रोल नंबर ना र्ज करें। 

JUN 18, 2022 14:47 IST

UP board 12th Result: 4 बजे आएगा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है और अब छात्रों को कक्षा 12 के परिणाम का इंतजार है। यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी करने वाला है। इस बात की जानकारी नोटिस के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी। 

JUN 18, 2022 14:37 IST

UP Board Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से बचें

रिजल्ट जारी होन के बाद किसी भी फर्जी वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम ना चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। यहां आपको सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी। 

JUN 18, 2022 14:21 IST

UP Board 10th Result: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप

यूपी बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कानपुर के प्रिंस पटेल को 97 .67% अंकों के साथ मिला पहला स्थान। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को दूसरा स्थान। कन्नौज के अंकित शर्मा को तीसरा स्थान। 

JUN 18, 2022 14:13 IST

अपनी आंसरशीट दोबार चेक करवा सकते हैं छात्र (UP Board 10th Result 2022)

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे कई छात्र होते हैं, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्र अपने पेपर दोबारा चेक करवाने के लिए रीवैल्युशन का फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि इसके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

JUN 18, 2022 14:05 IST

UP Board Result 2022: जारी हुआ 10वीं के नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने 10वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। एक बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देक सकते हैं।
 

JUN 18, 2022 13:58 IST

UP Board Result: संभालकर ककर रखें रिजल्ट का प्रिंट आउट

छात्र अपना स्कोरकार्ड संभाल कर अपने पास रखें। अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंट आउट भी निकलवा लें। 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होगा।

JUN 18, 2022 13:30 IST

UP Board Result 2022 - एसएमएस माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे एसएमएस के माध्यम से अपने रोल नंबर का खास ध्यान रखें, भूलकर भी गलत रोल नंबर ना र्ज करें। 

JUN 18, 2022 13:17 IST

UP Board 2022 Result: 100 में से 33 अंक जरूरी

जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली गई है उनमें थ्योरी यानी लिखित परीक्षा के 70 अंक और प्रैक्टिकल के 30 नंबर जुड़ेंगे। छात्रों को थ्योरी में पास होने के लिए 70 में से 25 अंक चाहिए होंगे, जबकि कुल मिलाकर पास होने के लिए 100 में से 33 अंक चाहिए होंगे।

JUN 18, 2022 13:00 IST

UP Board Result 2022 - तैयारी शुरू

यपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड के अधिकारी साइट चेक करने के साथ सर्वर की चेकिंग कर रहे हैं। बता दें ठीक 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी तथा 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। 

JUN 18, 2022 12:44 IST

UP Board Result helpline: यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

यूपी बोर्ड की तरफ से एक हेल्पलाइन भी जारी की गई है तांकि छात्रों को तनाव कम करने में मदद मिल सके। बोर्ड ने दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार है: 1800-180-5310 और 1800-180-5312। इन हेल्पाइन नंबरों पर छात्रों को उनके सवालों के जवाब मिलेंगे और तनाव को दूर करने में उनकी मदद की जाएगी। ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक कार्य करेंगे।

JUN 18, 2022 12:22 IST

UP Board 12th Result Live: शिकायत यहां कर सकते हैं दर्ज

तीजे आने के बाद अगर आपको किसी तरह की आपत्ति या शिकायत रहती है तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 0532-2423265 roallahabad@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ 0121-2660742  romeerut@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली -0581-2576494 robareilly@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर 0551-2205271 rogorakhpur@gmail.com, मुख्यालय प्रयागराज 0532-2623182 upmsp@rediffmail.com।

JUN 18, 2022 11:59 IST

UP Board Result 2022 Live - बोर्ड के सचिव ने दी थी जानकरी

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बीते दिन नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि, बोर्ड आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 11:36 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध करना दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

results.gov.in

JUN 18, 2022 11:16 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां प्राप्त होग आरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर आपको ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से ले सकते हैं। 

JUN 18, 2022 10:57 IST

UP Board 10th 12th result 2022 - मुख्यालय से की जाएगी रिजल्ट की घोषणा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, हालाकंकि किसी कारणवश 4 लाख 69 हजार 40 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। तथा 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

JUN 18, 2022 10:42 IST

UP Board 10th 12th result 2022 Live - UPMSP के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी प्रेस कांफ्रेंस

छात्र लगातार यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस कहां आयोजित कर रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि प्रेस कांंफ्रेंस यूपी बोर्ड के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 10:26 IST

UP Board Result 2022 Live - जालसाजों से बचें

ध्यान रहे रिजल्ट के साथ ही आपको ऐसे कॉल्स या ऑफर्स आ सकते हैं कि यदि आपके नंबर कम हैं तो यहां बढ़वा सकते हैं। यदि कोई शख्स फोन कॉल कर आपसे ऐसा दावा करता है तो तुरंत ऐसे नंबरों को ब्लॉक कर दें और पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले भी नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को आगाह कर चुका है। 

JUN 18, 2022 10:23 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

JUN 18, 2022 09:54 IST

UP Board Result 2022 Live - रीवैल्युशन के वक्त इस बात का रखें ध्यान

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं वो रीवैल्युशन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। रीवैल्युशन का फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि, दोबारा कॉपी चेक होने के बाद जो भी अंक प्राप्त होंगे उस् स्वीकार करना होगा। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि रीवेल्युशन के बाद आपके अंक कम हो जाते हैं तो उसे स्वीकारना पड़ेगा। 

JUN 18, 2022 09:11 IST

UP Board Result 2022 Live - जालसाजों से रहें सावधान

बता दें कुछ दिन पहले यूपी बोर्ड ने नोटिपिकेशन जारी कर छात्रों को नंबर बढ़वाने वाले फर्जी कॉल से आगाह किया था। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में छात्रों से अपील की गई थी कि, नंबर बढ़वाने वाले किसी भी फर्जी कॉल पर विश्वास ना करें, बोर्ड कभी भी छात्रों के पास कॉल नहीं करता है। ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें और पास के पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दें। 

JUN 18, 2022 08:42 IST

U Board result 2022 Live - ना हों चिंतित

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बेहद खास दिन है। माता पिता, शिक्षक व सभी सगे संबंधी अपने अपने बच्चों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जैसे जैसे समय पास आता जा रहा है छात्रों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा सकती है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, पिछली बार की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट अच्छा देखने को मिलेगा, क्योंकि बोर्ड ने प्रैक्टिकल की परीक्षा में सभी छात्रों को अच्छे मार्क्स दिए हैं। 

JUN 18, 2022 08:26 IST

UP Board Result 2022 Live - एक हफ्ते के भीतर शुरू हो गई थी मूल्यांकन प्रक्रिया

बता दें इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। तथा परीक्षा की समाप्ति के बाद एक हफ्ते के भीतर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। हालांकि छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने में समय लग गया इसलिए रिजल्ट में थोड़ी देरी हो गई। लेकिन अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

JUN 18, 2022 08:19 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे मार्क्स

यूपी बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले से सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी। साथ ही बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया था कि, सिलेब से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए जाने चाहिए। ऐसे में बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आरपने ऐसे सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट किया हो। 

JUN 18, 2022 07:53 IST

UP Board Result 2022 Live - मोबाइल ऐप से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में छात्र मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर UPMSP MOBILE APP डाउनलोड करें, यहां Know Your Result पर क्लिक कर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUN 18, 2022 07:38 IST

UP Board Result 2022 Live - मेलआईडी पर डायरेक्ट आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, जिन छात्रों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बोर्ड के पास पंजीकृत है, उनका परीक्षा परिणाम और स्कोर कार्ड एसएमएस व मेल द्वारा भेजा जाएगा। ऐसे में छात्र सीधे अपने मोबालइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 07:28 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - रीचेकिंग के लिए कर सकेंगे आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं वो रीवैल्युशन का फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद छात्र अपनी आंसरशीट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए छात्रों को विषयवार अलग भुगतान करना होगा। लेकिन ध्यान रहे यदि आपको लगता है कि वास्तव में आपकी अपेक्षा के अनुसार कम नंबर आए हैं, तो रीचेकिंग का फॉर्म भरने के लिए जरा सा भी ना हिचकिचाएं।

JUN 18, 2022 07:13 IST

UP Board 10th 1th Result 2022 Live - यहां करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकेंगे।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in 

JUN 18, 2022 06:56 IST

UP Board Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्य से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। साथ ही यदि आपके पास अभी एडमिट कार्ड ना हो तो अपना रोल  नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल कोड, विषय सारी जानकारी अपने पापास लिखकर रख लें। रिजल्ट चेक करते समय ये सभी डिटेल्स आपको देना पड़ सकता है।

JUN 18, 2022 06:42 IST

UP Board 10th 12th result 2022 Live - लाखों छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी 10वीं कक्षा के लिए 27 लाख 81 हजार 654 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमेंं लड़कों की संख्या 15,53,198 थी और लड़कियों की संख्या 12,28,456 थी। वहीं इंटरमीडिएट की बात करें तो 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां शामिल थे। पासिंग परसेंटेज की बात करें तो हर बार लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों के मुकाबले अच्छा देखा जाता है।

JUN 18, 2022 06:23 IST

UP Board Result 2022 Live - सीएम योगी का निर्देश

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड के अधिकारियों को समय पर रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। इसके तुरंत बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए मीटिंग शुरू कर दी थी। आखिरकार आज रिजल्ट जारी होने जा रहा है। लाखों छात्रों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। 

JUN 18, 2022 06:15 IST

UP Board Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे अंक

इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा से पहले सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद छात्रों से सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे इसके लिए जरूरी हो कि आपने ऐसे प्रश्न अटेम्प्ट किया हो।

JUN 18, 2022 06:06 IST

UP Board Result 2022 Live - सीएम योगी बनाए हुए हैं नजर

बता दें इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल्यांकन प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट तक नजर बनाए हुए। सीएम का सख्त निर्देश है कि कहीं कोई भी धांधलेबाजी नहीं होना चाहिए।

JUN 18, 2022 06:01 IST

UP Board Result 2022 Live - पंजीकृत मेल आईडी पर रिजल्ट

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार छात्रों की मार्कशीट उनके पंजीकृत मेल आईडी पर भेजने वाला था, लेकिन अधिक संख्या में छात्रों की मेल आईडी बोर्ड के पास ना होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए छात्र वेबसाइट व एसएमएस के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 05:54 IST

UP Board Result 2022 - इसलिए जल्द जारी हो रहा है रिजल्ट

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड के अधिकारियों को समय से रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। साथ ही रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में छात्रों व अभिभावकों को सूचित करने के लिए कहा था। यही कारण है कि बोर्ड ने जल्द ही रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। 

JUN 18, 2022 05:49 IST

UP Board Result 2022 Live - इस समय जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र रिजल्ट के समय को लेकर कंफ्यूज हैं। बता 10वीं का परीक्षा परिणा आज यानी 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि आप जहां भी हों अपना अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप सबसे पहले अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें। 

JUN 18, 2022 05:41 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां देख सकेंगे रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा कुछ ही देर में आपको यहां पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 05:35 IST

UP Board Result 2022 - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

यूपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। कयास लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि इस पर किसी अधिकारी ने या बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो टॉपर्स की लिस्ट मुख्यमंत्री के कार्यालय भेज दी गई है।

JUN 18, 2022 05:27 IST

UP Board Result 2022 Live - कम रह सकता है पासिंग परसेंटेज

बता दें पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकान के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार राज्य सरकार के आदेश के बाद बोर्ड परीक्षाएं हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। इसलिए पासिंग परसेंटेज पिछली बार के मुकाबले कम देखने को मिल सकता है।

JUN 18, 2022 05:22 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUN 18, 2022 05:15 IST

UP Board Result 2022 Live - 51 लाख छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं एस बार मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि किसी कारणवश करीब 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, 47 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया हैय़ 

JUN 18, 2022 05:11 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट आज

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। हर बार की तरह दोनों कक्षाओं के परिणाम एकसाथ ही जारी किए जाएंगे। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 04:40 IST

UP Board Result 2022 Class 10, 12: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

यहां दी गई तीन आधिकारिक वेबसाइट की मदद से उम्मीदवार यूपी बोर्ड 10वीं और उसके बाद 12वीं के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in

JUN 17, 2022 23:57 IST

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड के छात्रों की संख्या के आंकड़े

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने आधिकारिक यूपी बोर्ड परिणाम 2022 अधिसूचना में कहा कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम 51,92,616 छात्रों के लिए घोषित किए जाएंगे, जिन्होंने यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

यूपी कक्षा 10 12 परीक्षा 2022 के लिए रजिस्टर छात्रों की संख्या -  5192689

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 के लिए उपस्थित कुल छात्रों की संख्या - 4775749

यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12वीं) के लिए उपस्थित छात्रों की संख्या - 2250742 (160293 अनुपस्थित)

यूपी हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) के लिए उपस्थित छात्रों की संख्या - 2525007 (256647 अनुपस्थित)

JUN 17, 2022 23:37 IST

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम का समय

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है! यूपी हाई स्कूल रिजल्ट 2022 कल 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक रूप से परिणाम जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 17, 2022 23:19 IST

UP Board 12th Result 2022: कक्षा 12वीं के रिजल्ट का समय

यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की डेट और समय की घोषणा की गई है। इस नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 कल, 18 जून, 2022 को दोपहर 4 बजे सभी 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए रिलीज किया जाएगा। यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट 2022 छात्रों के लिए upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

JUN 17, 2022 22:51 IST

UPMSP Class 10th 12th Result 2022 tomorrow: यूपी बोर्ड परिणाम की आधिकारिक जानकारी

UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 कल, 18 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस आज यूपी बोर्ड की ओर से जारी किया गया था, जिसमें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की लास्ट डेट, समय की पुष्टि की थी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2022 कल दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 22:23 IST

UPMSP Result 2022 Date: किस वेबसाइट पर आएगा आधिकारिक लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगा। यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख की घोषणा अधिकारियों की ओर से upresults.nic.in पर किए जाने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और अन्य वेबसाइट पर भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 21:56 IST

UP Board Result Website: यूपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश की आशंका

18 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इसका कारण एक साथ बहुत संख्या में लोगों का साइट पर विजिट करना हो सकता है। लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।

JUN 17, 2022 21:23 IST

UP Board class 10th ad 12th result: आधिकारिक नोटिस में समय जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल के परिणाम 18 जून को दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट के परिणाम 18 जून को शाम 4 बजे घोषित करेगी।
हाई स्कूल परिणाम: दोपहर 2 बजे
इंटरमीडिएट परिणाम: शाम 4 बजे

JUN 17, 2022 20:48 IST

UP Board 2022 Result Notice: यहां चेक करें यूपी बोर्ड का नोटिस

UP Board 2022 Result Notice: यहां चेक करें यूपी बोर्ड का नोटिस
UP Board Result Notice 2022
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम घोषणा के संबंध में जानकारी देते हुए जो नोटिस जारी किया गया है उसे आप यहां पर देख सकते हैं।
JUN 17, 2022 20:18 IST

UPMSP UP Board Result 2022 Date: जारी हुई आधिकारिक सूचना

यूपीएमएसपी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर और upresults.nic.in पर, साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर चेक करने के लिए 18 जून को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

JUN 17, 2022 19:46 IST

UP Board Result 2022: सीएम योगी के बयान के बाद घोषणा

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से यूपी परिणामों में देरी पर अपनी चिंता और निराशा व्यक्त करने के एक दिन बाद हुई है। सीएम योगी ने यूपीएमएसपी अधिकारियों को छात्रों और अभिभावकों के लिए लास्ट डेट और समय जल्द ही जारी करने का निर्देश दिया था।

JUN 17, 2022 19:22 IST

UP Board Exam Date: 10वीं और 12वीं परिणाम जारी करने का समय

यूपी बोर्ड लगभग 47 लाख छात्रों के लिए कल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम जारी करेगा। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 कल दोपहर 2 बजे और इसी तरह यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 18:50 IST

UP Board Result Kab Aayega: किस समय आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के रिजल्ट की डेट तो घोषित कर दी गई है लेकिन साथ ही इसके समय को लेकर भी घोषणा कर दी गई है। दोपहर के समय परिणाम की आधिकारिक तौर पर घोषणा 2 बजे हो जाने के बाद 4 बजे परिणाम का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 17, 2022 18:11 IST

UP Board Result 2022: डेट को लेकर हुई घोषणा

कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि आने वाले शनिवार को यानी कल 18 जून के दिन यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाने वाला है और इसी के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके 47 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है।

JUN 17, 2022 17:45 IST

Up Board Exam 2022: देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं देश में अब तक की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा हैं और इसके तहत रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या के मामले में इस साल 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 47 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। अब इन सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार है।

JUN 17, 2022 17:18 IST

UP Board Result 2022: पासिंग मार्क्स हैं जरूरी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना होगा। गौरतलब है कि बोर्ड ने हर विषय के लिए 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा भी आयोजित की थी। पास होने के लिए छात्रों के 100 में से 33 नंबर ना ला पाने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।

JUN 17, 2022 16:43 IST

UP board 10th 12th Result Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद वेबसाइट हैंग होने का रिस्क बना रहता है, ऐसे में इन सभी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से भी परिणाम देखे जा सकते हैं upresults.nic.in, upmspresult.in और upmsp.edu.in। इन आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आप यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे।

JUN 17, 2022 16:09 IST

UP Board Result 2022 - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। बोर्ड कल यानी 18 जून 2022 को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 17, 2022 15:32 IST

UP Board Result 2022 Live - 12वीं का पासिंग परसेंटेज कितना होगा

यूपी बोर्ड 12वीं के पासिंग परसेंटेज की बात करें तो इस बार 75 प्रतशत के आसपास पासिंग परसेंटेज देखने को मिल सकता है। पिछली बार 12वीं का पासिंग परसेंटेज 97.88 प्रतिशत था, इस दौरान आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मार्कशीट तैयार की गई थी।

JUN 17, 2022 15:02 IST

UP Board Result 2022 Live - कम नंबर आने पर ना हों निराश

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप किसी विषय में अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे इसके लिए आर रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 14:25 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए इतने नंबर अनिवार्य

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल की परीक्षा दोनों में पास होना अनिवार्य है। बता दें बोर्ड ने प्रत्येक विषय के लिए 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की थी। यहां पास होने के लिए छात्रों 100 में से 33 नंबर लाना अनिवार्य है।

JUN 17, 2022 13:54 IST

UP Board Result 2022 Live - पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक पहले इंटरमीडिएट आनी 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, इसके एक से दो दिन के भीतर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इंटरमीडिए और हाईस्कूल का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

JUN 17, 2022 13:21 IST

UP Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

बता दें पिछले साल यूपी बोर्ड ने कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। वहीं इस साल राज्य सरकार के आदेश के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 17, 2022 12:53 IST

UP Board Result 2022 - जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

हालांकि रिजल्ट जारी करने से पहले छात्रों को सूचित किया जाएगा। इसके लिए हमारे  इस ब्लॉग पर लगातार नजर बनाए रखें। आपको सबसे पहल यहां सूचित किया जाएगा। पिछले आंकड़ों को देखें को नोटिफिकेशन जारी होने के अगले दिन रिजल्ट जारी हो जाता है।

JUN 17, 2022 12:17 IST

UP Board Result 2022 Live - किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शिक्षा मंत्री के अध्यक्षता में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। राज्य के शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करने के लिए इशारा कर दिया है। बोर्ड किसी भी वक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट जारी कर सकता है या रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

JUN 17, 2022 11:46 IST

UP Board Result 2022 Live - मेलआईडी पर आएगा रिजल्ट

बता दें इस बार  बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पंजीकृत मेल आईडी पर भेजने वाला था, लेकिन सभी छात्रों की मेल आईडी स्कूलों के पास उपलब्ध ना होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बोर्ड अगले साल छात्रों का अंकपत्र मेल आईडी पर भेजेगा।

JUN 17, 2022 11:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 17, 2022 10:47 IST

UP Board Result 2022 Live - बोर्ड अधिकारियों की बुलाई बैठक

बोर्ड के एकल करीबी सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 17, 2022 10:02 IST

UP Board Result 2022 - ऐसे प्रश्नों में मिलेंगे पूरे अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार परीक्षा से पहले सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद एग्जाम में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। 

JUN 17, 2022 09:34 IST

UP Board Result 2022 Live - 51 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 51,92,689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें इंटरमीडिएट के 24 लाख 11 हजार 35 छात्र हैं। वहीं हाई स्कूल के 27 लाख 81 हजार 654 छात्रों ेन अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में 4 लाख छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया था। वहीं प्रैक्टिल परीक्षाओं में 1 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि इसके लिए तीसरे चरण की प्रैक्टिल परीक्षा आयोजित की गई थी। 

JUN 17, 2022 09:21 IST

UP Board Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

यूपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन आने पर छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 17, 2022 08:50 IST

UP Board Result 2022 Live - रीचेकिंग का विकल्प मौजूद

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का पेपर आयोजित करता है। साथ ही छात्र रीचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को विषयवार फीस का भुगतान करन होगा। इसके बाद छात्र अपनी आंसरशीट डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकेंगे।

JUN 17, 2022 08:14 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए कितने परसेंट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश नहीं होना है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमेंट परीक्षा में पुन: 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

JUN 17, 2022 07:37 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट के साथ कैरेक्टर सर्टिफिकेट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUN 17, 2022 07:08 IST

UP Board Result 2022 Live - रिजल्ट में हो रही देरी

विधानसभा चुनाव के कारण इस बार यूपी बोर्ड का परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया गया था। वहीं 12की अंग्रेजी की परीक्षा लीक हो जाने के कारण बोर्ड दोबोरा इंग्लिश का पेपर आयोजित किया था। इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि छात्रों को निराश नहीं होना है बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUN 17, 2022 06:41 IST

UP Board Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच थी परीक्षा

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि किसी कारणवश 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, 47 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हो पाए थे।

JUN 17, 2022 06:20 IST

UP Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करना दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 17, 2022 00:03 IST

UPMSP Result 2022: मार्कशीट में होगा ये विवरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP मार्कशीट पर यहां बताए विवरणों का उल्लेख किया जाएगा:
नाम, रोल नंबर
स्कूल विवरण
हर विषय में कुल अंक और प्रत्येक विषय में उम्मीदवार के प्राप्त अंक
कुल अंक (टोटल मार्क्स)
पास/फेल स्टेटस
और अन्य प्रासंगिक जानकारी

JUN 16, 2022 23:34 IST

UP Board Results 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए विवरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं के परिणामों को चेक करने के लिए जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल इस प्रकार हैं:

बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर
स्कूल कोड जैसा कि एडमिट कार्ड पर दिया गया है।

रिजल्ट से पहले इन दो जानकारियों को अपने पास तैयार रखें जोकि यूपी बोर्ड परिणाम देखने में उपयोगी हैं।

JUN 16, 2022 23:21 IST

Uttar Pradesh Board Results 2022: रजिस्टर उम्मीदवारों की संख्या

इस साल, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें से 25,25,007 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। इसके अलावा कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 22,50,742 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

JUN 16, 2022 22:35 IST

UP Class 12 Result 2022: यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा-2022 राज्य भर में 20 अप्रैल से शुरू होकर दो स्टेप्स में आयोजित की गई थी। 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक और 28 अप्रैल से 4 मई तक, राज्य के कई अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित लगभग 7,200 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

JUN 16, 2022 22:07 IST

UP Board Class 10 Results 2022: 10वीं सामाजिक विज्ञान पेपर में बोनस अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान परीक्षा पेपर कोड 825BY, छात्रों को 9 अंक मिलेंगे, 825CA में उन्हें 6 अंक मिलेंगे और 825CD में छात्रों को बोनस के रूप में 4 अंक मिलेंगे।

JUN 16, 2022 21:31 IST

Uttar Pradesh Board Result 2022: 30 प्रतिशत घटे सिलेबस के साथ हुई परीक्षा

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 फीसदी कम सिलेबस के साथ आयोजित की गईं। इस संबंध में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने सितंबर 2021 में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर संशोधित यूपी बोर्ड सिलेबस 2021-22 पब्लिश किया।

JUN 16, 2022 21:08 IST

UP board Class 10t results 2022: बीते साल क्या हुआ?

पिछले साल कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत 97.88 फीसदी था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने कोविड-19 के कारण 2021 में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना यानी इवेल्यूशन प्लान पर परिणाम तैयार किया गया है।

JUN 16, 2022 20:35 IST

UPMSP Class 12 Result 2022: किस पेपर के लिए कितने एक्स्ट्रा अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी में यहां दिए प्रश्न पत्रों में अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) अंक दिए जाएंगे:

पेपर कोड 301 DL: 1 अंक
302 DP (सामान्य हिंदी): 5 अंक
302 DR: 5 अंक

JUN 16, 2022 20:11 IST

UPMSP UP board result 2022: मार्कशीट चेक करने के लिए लॉगइन क्रेडेंशियल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड की मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करना होगा, जैसा कि एडमिट कार्ड में लिखा है।

JUN 16, 2022 19:46 IST

UPMSP UP board Class 10h, 12th results 2022: कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी UPMSP उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री / कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। इन परीक्षाओं के बारे में अधिक विवरण जैसे डेट, समय, आवेदन प्रक्रिया आदि की घोषणा यूपी बोर्ड के परिणामों के बाद की जाएगी।

JUN 16, 2022 19:12 IST

UP Board result 2022: पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए प्रश्नों के मिलेंगे अंक

इस साल, झारखंड बोर्ड ने मुख्य परीक्षकों को कक्षा 12वीं के सिलेबस और सात प्रमुख कक्षा 10वीं विषयों में पाठ्यक्रम यानी सिलेबस के बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का आदेश दिया।

JUN 16, 2022 18:55 IST

UP Board result 2022: बीते साल के मूल्यांकन मानदंड

पिछले साल, कक्षा 10 वीं के लिए उनके अंतिम अंक उनके कक्षा 9 और कक्षा 10 के प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों के औसत पर आधारित थे। कक्षा 10 वीं और 11 वीं में एक छात्र की ओर से हासिल औसत अंकों का उपयोग कक्षा 12वीं के अंकों की गणना के लिए किया गया था।

JUN 16, 2022 18:12 IST

UP Board class 12th result 2022: इतने छात्रों ने किया है रजिस्ट्रेशन

यूपीएमएसपी इस साल, उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा दी थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब कभी भी परिणामों की घोषणा की जा सकती है।

JUN 16, 2022 17:35 IST

UP Board result 2022: रिजल्ट देखने के स्टेप्स

यूपी रिजल्ट की ऑफिशियल साइट upresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। यहां से रिजल्ट को चेक कर पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

JUN 16, 2022 17:02 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार करना चाहिए और इसे समय पर घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों से रिजल्ट की डेट के बारे में घोषणा करने के लिए भी कहा।