UP BEd Entrance Result 2022: घोषित हो गया यूपी बीएड जेईई परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 02:23 PM IST

UP BEd Entrance Exam Result 2022: उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, यूपी बीएड जेईई परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

UP BEd Entrance Result 2022: घोषित हो गया यूपी बीएड जेईई परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Uttar Pradesh Bachelor of Education Joint Entrance Examination Result 2022 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 परिणाम आज 5 अगस्त को ठीक बजे जारी किए गए, अब उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप या डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Check UP BED Entrance Exam Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्रों को इसे चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है-

  • UP BED Entrance Exam Result 2022 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘UP BED Entrance Exam Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें, यहाँ मांगी गई जानकारी दें, यदि क्रेडिंशियल नहीं याद है तो प्रवेश पत्र में देखें। सबमिट करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

UP BED Entrance Exam Date

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बीएड परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया थाए जबकि 25 जून को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस साल लिखित परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी और प्रत्येक भाग में 2 अंक के 100 प्रश्न थे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी।

End of Article