REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जा चुकी है। जिसके बाद से ही REET परीक्षा 2022 के रिजल्ट (REET Result 2022 Release Date) को लेकर उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड BSER पहले ही परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।
एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि फिलहाल REET रिजल्ट 2022 जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम अब इसी हफ्ते जारी हो जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। संभावनाएं हैं कि सोमवार 5 सितंबर या मंगलवार 6 सितंबर को राजस्थान शिक्षक पात्रता की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
How to Check REET Result 2022
- एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आंसर की पिछले महीने 18 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई थी। वहीं यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी।


