RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: Board of Secondary Education, BSER Ajmer RBSE 10th Result 2022 को लेकर जल्द ही सूचना आने वाली है, जो छात्र 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इन्हीं दिनों में बोर्ड की तरफ से अपडेट पा सकते हैं। बता दें, बोर्ड की तैयारी लगभग पूरी होने को है, राजस्थान ने 8 जून को 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जबकि 1 जून को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, अब केवल 10वीं का रिजल्ट जारी होने को बाकी है, जिसके लिए आज से कल तक में रिजल्ट तिथि की जानकारी दी जाएगी, इसके बाद परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।
आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 तिथि के लिए लेटेस्ट अपडेट अभी तक इतना ही है कि मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर अजमेर द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम तिथि 10 जून, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। राजस्थान 10वीं परिणाम केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे, बता दें इसी साइट पर 12वीं के भी परिणाम जारी किए गए थे लेकिन 5वीं व 8वीं के परिणाम को rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया गया था।
ऐसे चेक करें परिणाम: ऊपर बताई गई साइट के होमपेज पर दाएं तरफ 'Examination Results - 2022' लिखा मिलेगा, यहां क्लिक करने पर रिजल्ट पेज खुल जाएगा। अब यहां बस संबंधित लिंक पर क्लिक करें फिर Please enter your roll-number लिख के आएगा, इसे फिल करें और रिजल्ट देखें।
शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट, आरबीएसई 8वीं रिजल्ट और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 की घोषणाओं के आधार पर, कहा जा सकता है कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख की घोषणा भी राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा ट्वीटर पर की जाएगी।
आरबीएसई ने 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 आयोजित की थी। परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान आरबीएसई 10वीं रिजल्ट कब आएगा जानने के लिए इस पेज पर बने रहें।

