RBSE 12th Result 2022 Date: जानिए कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परीक्षा के परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 05:56 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts, Science Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE की ओर से जारी होने वाले कक्षा 12वीं के परिणाम का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। उम्‍मीद की जा रही है कि इस मई महीने के आखिर तक घोषित किया जा सकता है...

RBSE 12th Result 2022 Date: जानिए कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परीक्षा के परिणाम

RBSE Rajasthan Board Arts, Science 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा जल्‍द ही करेगा। अभी मूल्‍यांकन प्रक्रिया जारी है। उम्‍मीद की जा रही है कि यह कार्य तय समय तक पूरा कर लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बोर्ड की ओर से रिजल्‍ट मई 2022 के आखिरी सप्‍ताह तक जारी किए जा सकते हैं। ये आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।

ऐसे में जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य या कला स्‍ट्रीम की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम की जांच rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे। इसके लिए उन्‍हें लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। रिजल्‍ट जारी होने के बाद राजस्‍थान बोर्ड की ओर से डायरेक्‍ट लिंक भी उपलब्‍ध कराया जाएगा। जिसके जरिए परीक्षार्थी सीधे नतीजे चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक करें परिणाम  

  • राजस्थान परीक्षा परिणाम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.rajresults.nic.in पर जाएं।
  • वेब पेज पर, वरिष्ठ माध्यमिक वार्षिक परीक्षा परिणाम 2022 से संबंधित एक विकल्प उपलब्ध होगा, विकल्प पर टैप करें। 
  • परीक्षार्थी नए पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। आवश्यक फ़ील्ड भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्‍क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक एवं डाउनलोड करें। साथ ही इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें। 

जानिए कब हुई थी परीक्षा
राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षाओं के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए कुल 2874 होमगार्ड और लगभग 830 पुलिस जाप नियुक्त किए गए थे। इस समय मूल्‍यांकन प्रक्रिया जारी है, जल्‍द ही परिणाम के तारीख का ऐलान किया जाएगा। 

पॉलिटिकल साइंस के पेपर पर बवाल
पिछले महीने आयोजित हुए राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के राजनीति विज्ञान यानि पॉलिटिकल साइंस विषय के पेपर को लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल पेपर में राज्य की वर्तमान सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पार्टी से संबंधित आठ प्रश्न पूछे गए थ। जिसे लेकर विरोधी दल ने काफी विरोध किया था। इससे विवाद खड़ा हो गया था। 

End of Article