Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर-की कल यानी 24 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्र अब रिजल्ट भी देख सकेंगे। अब उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि आगे का क्या प्रोसीजर है।
जैसा कि आप जानते हैं कि अभी केवल लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, विभाग अब चयनित उम्मीदवारों के लिए पीईटी या पीएसटी परीक्षा आयोजित करेगा। पीईटी या पीएसटी के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की एक सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।
How to Check Rajasthan Police Constable Final Answer Key - 2022
सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
- चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी सक्रीन पर दिखाई देगी।
- अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद क्या?
लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राजस्थान शारीरिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।
बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4388 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है।

