एजुकेशन

शिक्षक भर्ती के नाम पर वायरल हो रहा फर्जी नोटिस, NCTE ने उम्मीदवारों को किया सतर्क

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नाम से एक नोटिस वायरल हो रहा है। NCTE ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहा यह पत्र फर्जी और भ्रामक है।

Image

NCTE Fake Notice: TGT भर्ती में TET और 50% ग्रेजुएशन अंक की अनिवार्यता वाला नोटिस फर्जी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NCTE Fake Notice 2026: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नाम से एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर नियुक्ति के लिए TET पास होना और ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, NCTE ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहा यह पत्र फर्जी और भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे पत्र पर 10 अक्टूबर 2026 की तारीख लिखी है। इसमें दावा किया गया है कि TGT भर्ती के लिए उम्मीदवारों को TET पास करने के साथ ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। पत्र में इन नियमों को तुरंत लागू करने की बात भी कही गई है।

लेकिन NCTE ने अपनी आधिकारिक पोस्ट के जरिए साफ किया है कि यह नोटिस उसके द्वारा जारी नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

उम्मीदवार कैसे करें सही जानकारी की पहचान?

शिक्षक भर्ती से जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी केवल सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर सही नहीं माननी चाहिए। उम्मीदवारों को NCTE की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन से जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।

विवरणजानकारी
संबंधित संस्थाराष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE)
वायरल नोटिस की तारीख10 अक्टूबर 2026
नोटिस में दावाTET और ग्रेजुएशन में 50% अंक अनिवार्य
NCTE का रुखनोटिस फर्जी और भ्रामक
आधिकारिक वेबसाइटncte.gov.in
भर्ती के नियमों के लिए आधिकारिक नोटिस देखें

उम्मीदवार किसी भी नए नियम, योग्यता या चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी को संबंधित भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन से जरूर मिलाएं। फर्जी नोटिस को आगे साझा करने से बचें, ताकि दूसरे अभ्यर्थियों तक भी गलत जानकारी न पहुंचे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article