JEE Advance 2022 एडमिट कार्ड इस डेट को jeeadv.ac.in पर होगा जारी, 28 अगस्त को परीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 01:38 PM IST

JEE Advanced Admit Card Date 2022: एक बार जारी होने के बाद, एनटीए जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा।

JEE Advance 2022 एडमिट कार्ड इस डेट को jeeadv.ac.in पर होगा जारी, 28 अगस्त को परीक्षा

JEE Advance Admit Card Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2022 के एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड 23 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार जारी हो जाने के बाद, एनटीए जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in की मदद से उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को होनी है।

लगभग 1.6 लाख छात्रों ने जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन किया है, जिसमें 50 विदेशी नागरिक शामिल हैं। जेईई एडवांस 2022 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा; पेपर एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जेईई एडवांस 2022 में दो पेपर होंगे, प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। उम्मीदवारों के पास परीक्षा के दौरान किसी भी समय भाषा के बीच स्विच करने का विकल्प होगा।

जेईई एडवांस 2022: जरूरी डेट्स
- प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध: 23-28 अगस्त
- जेईई (उन्नत) परीक्षा 2022: 28 अगस्त

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2022: डाउनलोड करने के स्टेप

- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड' लिंक को क्लिक करें।
- जेईई एडवांस 2022 उम्मीदवार पोर्टल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जरूरी विवरण दर्ज करें - रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर।
- 'लॉग इन' के विकल्प पर क्लिक करें।




ऊपर बताई गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर नजर आएगा। जेईई एडवांस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

End of Article