JAC 10th, 12th Result 2022 Date: जल्द जारी होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे टॉपर्स को सम्मानित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 09:54 AM IST

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं 12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल या फिर मंगलवार की सुबह तक रिजल्ट जारी कर सकता है।

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: जल्द जारी होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे टॉपर्स को सम्मानित

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया है, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल या फिर मंगलवार की सुबह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर अंकपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

झारखंड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 6 लाख 80 हजार 446 छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1256 सेंटर्स बनाए गए थे तथा सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ऐसे में छात्र आंख गड़ाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhnd.gov.in या jacresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर JAC High School Result 2022/JAC Intermediate result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें। 


पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

झारखंड बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले सभी स्कूलों को 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। कयास लगाया जा रहा है कि, इस बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टॉपर्स को सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे।

End of Article