CBSE 10th Result 2022: जारी हो गया 10वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, इस साल इतने प्रतिशत छात्र पास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 03:16 PM IST

CBSE 10th Result 2022 Declared on cbseresults.nic.in: सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है और आखिरकार लंबे इंतजार के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट के साथ parikshasangam.cbse.gov.in पोर्टल पर भी रिजल्ट उपलब्ध है।

CBSE 10th Result 2022: जारी हो गया 10वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, इस साल इतने प्रतिशत छात्र पास

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई परिणाम 2022 अब जारी हो गया है और रिजल्ट का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। नीचे इसका डायरेक्ट लिंक भी चेक कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम ऑनलाइन घोषित हुए हैं और नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ parikshasangam.cbse.gov.in पोर्टल पर जारी किए गए हैं। इसे डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप की मदद से भी देखा जा सकेगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड नंबर डालना होगा। सीबीएसई 10वीं परिणाम डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
CBSE 10th result direct link

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2 बजे के बाद छात्रों के चेक करने के लिए जारी किया गया है और इसे cbseresult.nic.in पर देखा जा सकता है।

सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत: इस साल सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 प्रतिशत है। बीते साल के मुकाबले 4.64 फीसद कम विद्यार्थी पास हुए। कुल 2109208 अभ्यर्थी रजिस्टर हुए, जिनमें से 1976668 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल, लड़कियों ने लड़कों से 1.41% बेहतर प्रदर्शन किया है, क्योंकि लड़कियों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21% और लड़कों ने पास प्रतिशत के रूप में 93.80% दर्ज किया गया है।

किस रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर: त्रिवेंद्रम 99.68% पास प्रतिशत के साथ उच्चतम स्कोरिंग क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसके बाद बेंगलुरु ने 99.22% दर्ज किया और चेन्नई ने 98.97% पास प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
शीर्ष 5 क्षेत्र:
1-
त्रिवेंद्रम, 99.68 प्रतिशत
2- बेंगलुरु, 99.22 प्रतिशत
3- चेन्नई, 98.97 प्रतिशत
4- अजमेर, 98.14 प्रतिशत
5- पटना, 97.65 प्रतिशत




CBSE Class 10 result 2022: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  1. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें।

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की नामवार लिस्ट स्कूलों के पास उपलब्ध है। परीक्षा संगम पोर्टल में छात्रों की लिस्ट उनके अंकों के साथ दी गई है। सभी को ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम के लिए व्यक्तिगत लॉग इन जल्द ही डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर सक्रिय हो जाएगा।

End of Article