BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 11:59 AM IST

Bihar BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी, 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां जारी हो चुकी हैं, अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट 67th Combined Prelims के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे...

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें अपडेट

Bihar BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Combined Prelims admit card जल्द ही जारी होने वाले हैं। बता दें, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनके लिए परीखा तिथियोंं की घोषणा कर दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी, 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे करेगा।

सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, बीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट से बीपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर ''बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स एडमिट कार्ड'' लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें

BPSC 67th Combined Prelims Exam - जानें परीक्षा के बारे में

BPSC प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

BPSC 67th Combined Prelims Selection - जानें चयन प्रक्रिया के बारे में

बिहार राज्य सरकार में कुल 726 पदों को भरने के लिए बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

End of Article