APTET Result 2022: जारी होने वाले हैं एपीटीईटी परीक्षा के परिणाम, घोषित हो चुकी है फाइनल आंसर की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 01:45 PM IST

APTET Result 2022 this week on aptet.apcfss.in: एपीटीईटी परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने वाले हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 31 अगस्त 2022 को ही जारी कर दी है।

APTET Result 2022: जारी होने वाले हैं एपीटीईटी परीक्षा के परिणाम, घोषित हो चुकी है फाइनल आंसर की

APTET Result and Final Answer Key 2022: आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग, जल्द ही एपी टीईटी 2022 परिणाम जारी करने जा रहा है। जारी शेड्यूल के अनुसार, APTET फाइनल रिजल्ट पहले 14 सितंबर को जारी होने वाला था हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज या कल में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – aptet.apcfss.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

APTET 2022 परीक्षा की अंतिम आंसर की, उम्मीदवारों द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी में उठाई गई आपत्तियों के आधार पर कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। इससे पहले एपी टीईटी 2022 प्रोविजनल आंसर की 31 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 1 सितंबर से 7 सितंबर, 2022 तक का समय दिया गया था। 

Read More- घोषित हुए कर्नाटक सेकंड पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम, karresults.nic.in पर करें चेक

अंतिम आंसर की के आधार पर उम्मीदवार परिणाम घोषित होने तक अपने एपी टीईटी 2022 स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एपी टीईटी परिणाम आज 15 सितंबर 2022 को शाम तक जारी किए जा सकते हैं या कल 16 सितंबर 2022 को घोषित होंगे।

APTET 2022 फाइनल आंसर की और रिजल्ट की डेट

फाइनल आंसर की 14 सितंबर, 2022 (घोषित हो चुकी है) 
एपी टीईटी परिणाम     15 या 16 सितंबर, 2022 (अनुमानित)


एपी टीईटी परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – aptet.apcfss.in पर अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। APTET 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 50 प्रतिशत और 40 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक हैं।

Read More- आज जारी होगा SSC CGL का नोटिफिकेशन? जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया


आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 पिछले महीने 6 से 21 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी। APTET का आयोजन कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। एपीटीईटी परीक्षा के परिणाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

End of Article