AKTU Admit Card 2021: एकेटीयू ने ऑफलाइन एग्‍जाम के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 04:40 PM IST

AKTU Admit Card 2021: एकेटीयू की ओर से आयोजित किए जाने वाले ऑफलाइन एग्‍जाम का छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की ओर से 21 दिसंबर को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

AKTU Admit Card 2021: एकेटीयू ने ऑफलाइन एग्‍जाम के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

AKTU Admit Card 2021: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, एकेटीयू ने ऑड सेमेस्‍टर के लिए होने वाले ऑफलाइन एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि छात्र इस परीक्षा के खिलाफ हैं। वे लगातार यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन एग्‍जाम की मांग कर रहे हैं। मगर इन विरोधों के बीच विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है। 

छात्र एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  परीक्षा 28 दिसंबर, 2021 से 15 जनवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल रोल नंबर और कैप्चा कोड की जरूरत होगी। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया 

  • परीक्षार्थियों को एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'रेगुलर एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
  • लॉग इन करने के लिए रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।

परीक्षा शुल्‍क जमा करने की बढ़ाई समय सीमा 

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ यानि एकेटीयू ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई सूचना के तहत जो छात्र ऑड सेमेस्टर के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेना चाहते हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं कर पाए हैं, वे 25 दिसंबर, 2021 तक ऐसा कर सकेंगे। 

ओमिक्रॉन के डर से नहीं चाहते ऑफलाइन परीक्षा 

ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के डर से छात्र ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप की भी मांग की। सोशल मीडिया पर छात्रों ने दावा किया कि उन्हें "मजबूर" किया गया और "ऑफ़लाइन विषम सेमेस्टर परीक्षा लेने के लिए दबाव डाला गया। सोशल मीडिया पर #aktuonlineexam2022 ट्रेंड किया जा रहा है। 

End of Article