एजुकेशन

APSC Mains Result 2023: घोषित हुए राज्य लोक सेवा आयोग के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर

APSC Mains Result 2023 Link: असम लोक सेवा आयोग ने आज, 2 नवंबर को एपीएससी मुख्य परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एपीएससी संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे apsc.nic.in से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

APSC Mains Result 2023

Assam Public Service Commission APSC Mains Result 2023 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एपीएससी संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, आयोग ने 8, 9 और 10 जुलाई, 2023 को एपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 आयोजित की थी। उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन नहीं करना होगा क्योंकि यह पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है।

APSC Mains Result 2023 Link वेबसाइट पर उपलब्ध है, बता दें जो लोग इस परीक्षा में उत्तीर्ण है उनके रोल नंबर दिए पीडीएफ लिंक में है, और यह सभी लोग अब इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। साक्षात्कार दौर 16 नवंबर, 2023 को शुरू होने वाला है, और इसके लिए शिड्यूल उचित समय पर जारी किया जाएगा।

आवेदक एपीएससी मुख्य परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया को फॉलो करें

एपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें? - APSC Mains Result 2023 PDF

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, लिंक पर क्लिक करें - "संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम।"

चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।

चरण 4: चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच करें।

चरण 5: फाइल डाउनलोड करें और आगे के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

APSC Mains के जरिये भरे जाएंगे 913 पद

सीसीई मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान कुल 913 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article