एजुकेशन

AP TET 2024: जारी हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिस्पॉन्स शीट, जानें कब आएगी फाइनल आंसर की व रिजल्ट

AP TET Response Sheet Download PDF: आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रिस्पॉन्स शीट aptet.apcfss.in पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन अपडेट को चेक करें।

Image

एपी टीईटी 2024 रिस्पॉन्स शीट

AP TET Response Sheet Link: Andhra Pradesh State Teacher Eligibility Test 2024 यानीआंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। एपी टीईटी रिस्पॉन्स शीट इसकी आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर देखी जा सकती है।

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने क्रेडिंशियल का उपयोग करके रिस्पॉन्स शीट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। क्रेडिंशियल के तौर पर उन्हें अपनी आईडी और जन्म तिथि देनी होगी। हालांकि आप यहां से इसे चेक करने का तरीका देख सकते हैं।

एपी टीईटी 2024 रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें? - AP TET 2024: How to Download Response Sheet

  • आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिस्पॉन्स शीट सेक्शन पर क्लिक करें और फिर रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए पेज पर भेज दिए जाएंगे।
  • यहां आपको उम्मीदवार की आईडी, जन्मतिथि और सत्यापन कोड दर्ज करनी होगी।
  • एपी टीईटी प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे देखें और इसे डाउनलोड करें।

कब आएगी एपी टीईटी आंसर की व रिजल्ट - AP TET 2024 Answer Key and Result

एपी टीईटी (AP TET 2024 Exam) 27 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। शेड्यूल के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग 10 मार्च को अनंतिम उत्तर कुंजी (AP TET 2024 Answer Key) जारी करेगा, और उम्मीदवारों को 11 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए, अंतिम उत्तर कुंजी 13 मार्च को जारी की जाएगी। दोनों पेपरों की आंसर की अलग-अलग जारी की जाएंगी। इसके बाद एपी टीईटी 2024 का परिणाम (AP TET 2024 Result) 14 मार्च तक आने की उम्मीद है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article