एजुकेशन

AP SSC Supply Results 2024: जारी हुए आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम, 62.21% गया रिजल्ट

AP SSC Supply Results 2024 Download: आंध्र प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र यहां दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट व स्कोर चेक कर सकते हैं।

Image

आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम हो गया

AP SSC Supply Results 2024 Download: The Board of Secondary Education, Andhra Pradesh (BSEAP) Andhra Pradesh Secondary School Certificate (SSC) Class 10th Supplementary exams 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। AP SSC Supply Results 2024 Official Website bse.ap.gov.in पर जारी किया गया है, आप यहां इस खबर में AP SSC Supply Results 2024 Link पा सकेंगे, जिससे आप AP SSC Supply Results 2024 Download कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है कि एसएससी एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा, मई - 2024 के परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एपी की आधिकारिक वेबसाइट www.bse.ap.gov.in पर होस्ट किए गए हैं।

AP SSC Supply Results 2024 Download Steps

जो उम्मीदवार AP SSC Class 10th Supplementary परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका देखें:-

  • बीएसईएपी वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Results" सेक्शन पर जाएं।
  • AP SSC Supply Results 2024 Link पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज मांगी गई दूसरी जानकारी सावधानी पूर्वक डालें।
  • आपके परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

इस परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.21% गया। लिंग के आधार पर परिणामों की बात करें तो लड़कों का रिजल्ट 59.99% गया, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 65.96% गया जो लड़कों की तुलना में लड़कियों के लिए 5.97% अधिक है।

आंध्र प्रदेश का Prakasam District का रिजल्ट सबसे बेहतर गया, यहां 96.15% छात्रों ने सफलता पाई। इसके विपरीत, कुरनूल जिले में राज्य के किसी भी जिले की तुलना में सबसे कम रिजल्ट 30.60% देखने को मिला। AP SSC Supply Results 2024 Date and Time कल 26 जून को जारी किया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article