AP SSC Hall Ticket 2025: एपी एसएससी हॉल टिकट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (AP SSC 10th Admit Card 2025) आज 3 मार्च को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AP SSC Class 10th Admit Card 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा
एपी एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 मार्च, 19 मार्च, 21 मार्च, 22 मार्च 24 मार्च, 26 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download AP SSC 10th Admit Card 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एपी एसएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AP SSC 10th Exam 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एपी एसएससी 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
