एजुकेशन

Amazon Recruitment 2023: बड़ी भर्ती, भारत में अमेजन कंपनी करेगी 20 लाख लोगों को हायर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 12:39 PM IST

Amazon Recruitment 2023: सबसे बड़ी ई - कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही भारत में 20 लाख से ज्यादा लोगों को हायर कर सकती है। यह जानकारी अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने दी है।

Image

भारत में अमेजन कंपनी करेगी 20 लाख लोगों को हायर (image - canva)

Amazon Recruitment 2023: अमेजन कंपनी के बारे में हम सभी जानते हैं, कि यह एक ई - कॉमर्स कंपनी है, जिससे हम घर या बिजनेस में काम आने वाली लगभग सभी प्रोडक्ट को आनलाइन मंगा सकते हैं। खबर है कि सबसे बड़ी ई - कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही भारत में 20 लाख से ज्यादा लोगों को हायर कर सकती है। यह जानकारी अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने दी है।

www.amazon.in के सीईओ एंडी जेसी ने कहा ‘‘2023 के आखिर तक वे भारत में 20 लाख से अधिक पदों को भरने पर विचार कर रहा है, और इस प्रक्रिया में तेजी से काम चल रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका होकर आए हैं, यह फैसला उन्होंने अमेरिका में पीएम मोदी के साथ एक बैठक में भाग लेने के बाद लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से जाॅब्स से जुड़े कई विषयों पर बात की, जैसे भारत में स्टार्टअप के लिए मदद, नए रोजगार के अवसर, छोटे बिजनेस को बढ़ावा देना, एक्सपोर्ट बढ़ाना आदि।

भारत में आएंगी 20 लाख से अधिक नौकरियां

पीएम मोदी से इस बैठक के बाद अमेजन के सीईओ ने 20 लाख से अधिक नौकरियां देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘2030 तक अमेजन भारत में 26 बिलियन डॉलर का निवेश कर लेगा और इस दौरान 20 लाख से अधिक रोजगार भी उपलब्ध कराएगा‘।

भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश

जानकारी के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में 15 अरब डॉलर का और भी निवेश कर सकता है। अमेरिका में पीएम मोदी से मिलने के बाद अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सीईओद्ध एंडी जैसी ने कहा कि ‘अमेजन कंपनी भारत में पहले से ही 11 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है‘, और आगे 15 अरब डॉलर निवेश करने की सोच रही है, यानी कुल 26 अरब डॉलर का निवेश हो जाएगा, जिसके लिए जबरदस्त मैन पावर की जरूरत होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article