एजुकेशन

Amazon Future Engineer Scholarship: छात्राओं के लिए फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप, जानें कैसे करना है आवेदन

Amazon Future Engineer Scholarship: अमेजन की ओर से अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25 लॉन्च किया गया है और इसके तहत योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। आइये जानते हैं कि अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25 के लिए आवेदन कैसे करना है और इसकी योग्यता क्या है।

Image

Amazon Future Engineer Scholarship

Amazon Future Engineer Scholarship online Application: अमेजन की ओर से अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25 लॉन्च किया गया है और इसके तहत योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। अगर आप भी आर्थिक वजहों से शिक्षा हासिल करने में परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25 के लिए आवेदन कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25 के लिए आवेदन कैसे करना है और इसकी योग्यता क्या है।

किसे मिलेगी स्कॉलरशिप

अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम के इंडिया लीड अक्षय कश्यप के अनुसार, यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में करियर बनाने की इच्छुक छात्रों की मदद करेगा। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन के लिए आवेदक ने 2022 के बाद उच्चतर माध्यमिक/पूर्व विश्वविद्यालय/इंटरमीडिएट/केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या समकक्ष बोर्ड की योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

कब तक करना है आवेदन

अक्षय कश्यप ने बताया कि इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन के लिए आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत चयन होने पर छात्राओं को 50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप पाठ्यक्रम पूरा होने तक प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पहले वर्ष में छात्राओं को लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 है। आवेदन करने के लिए tinyurl.com/mrxtcrka पर क्लिक करना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article