एजुकेशन

Aligarh Muslim University: छात्रों की बल्ले बल्ले, AMU ने शुरू किए 31 नए ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे फ्री में बढ़ाएं स्किल

Aligarh Muslim University News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर निकाली है, एएमयू इस सत्र से 31 नए ऑनलाइन कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्सेज इसी 22 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। यह सभी कोर्सेस पूरी तर​ह से निशुल्क रहेंगे।

Image

AMU ने शुरू किए 31 नए ऑनलाइन कोर्स

Aligarh Muslim University News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से पढ़न वाले छात्रों की बड़ी खबर है। एएमयू इस सत्र 2024-25 से 31 नए ऑनलाइन कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्सेज इसी 22 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। देश भर के छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन कोर्सेज को डिजाइन किया गया है। इन सभी कोर्सेज की अवधि में भिन्नता हो सकती है, लेकिन इस भीषण गर्मी में घर बैठे पढ़ाई करने का यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है, क्योंकि यह सभी कोर्सेस पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे।

Aligarh Muslim University Admission लेने वाले उम्मीदवार ध्यान दें, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने इन 31 कोर्सेज में से 28 कोर्सेज 12-सप्ताह की अवधि के लिए लॉन्च कर रहा है, जबकि बाकी 3 कोर्सेज शॉर्ट टर्म के लिए है, यह केवल आठ सप्ताह की अवधि के लिए होंगे।

कौन-कौन से कोर्स हुए लॉन्च-Online Free Courses

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की ओर से निम्नलिखित कोर्सेज में भाग लेने का मौका मिलेगा:-

  • बिजनेस टूरिज्म
  • डेटा साइंस यूजिंग पायथ
  • डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
  • जियोलॉजी फंडामेंटल
  • एनवायरमेंट स्टडीज
  • हिंदी लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन
  • इंटरनेशन रिलेशन और स्टडीज इन थिएटर

इच्छुक छात्र इन कोर्सेज के लिए swayam.gov.in पर जा सकते हैं। अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप में घर बैठे पढ़ाई का मन मना रहे हैं, और अपनी स्किल्स में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए हैं।

Online Free Courses with Certificate

इन कोर्सेज के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी। कोर्स को पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, लेकिन अंत में होने वाली परीक्षा के लिए आपको कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article