एजुकेशन

AKTU Admission 2024: एकेटीयू लखनऊ में बीटेक में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई है अंतिम तारीख

AKTU Admission 2024: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 जुलाई से पहले छात्र एकेटीयू लखनऊ में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

AKTU Admission 2024

AKTU Admission 2024: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार यानी 11 जून से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 जुलाई रखी गई है। छात्र छात्राएं 10 जुलाई तक एकेटीयू लखनऊ में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की uptac.admissions.nic.in पर जाना होगा। नीचे आपको पंजीकरण करने का पूरा तरीका बताया जा रहा है।

AKTU Admission 2024 Registration

  • पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की uptac.admissions.nic.in पर जाना होगा!
  • इसमें सबसे पहले ऊपर ही रजिस्ट्रेशन का अपडेट दिख जायेगा।
  • छात्रों को इस पर क्लिक करना होगा और अपनी समस्त जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद फोटो, मार्कशीट, डॉक्यूमेंट आदि अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद शुल्क जमा करना होगा।
  • पंजीकरण के वक्त जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे जो भी डिटेल भरनी होगी उसे छात्र-छात्राओं को बेहद सावधानी से भरना होगा।

दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क

छात्र-छात्राओं को पंजीकरण करने में अगर किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो तो वे जानकीपुरम स्थिति एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं।

AKTU के CAS में अब बीटेक, बीबीए और बीसीए की भी होगी पढ़ाई

एकेटीयू के सेंटर फॉर अडवांस स्टडीज (कैस) में अब बीटेक की पढ़ाई भी होगी। एकेटीयू वीसी प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को 71वीं अकैडमिक काउंसिल ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी। बैठक में बीबीए, बीएमएस और बीसीए कोर्स भी शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। प्रवेश समन्वयक प्रो. एके कटियार ने बताया कि इस बार बीबीए और बीसीए कार्यक्रम के लिए भी काउंसलिंग कराई जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article