Indian Air Force Agniveer Answer Key 2026: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंडियन एयरफोर्स ने Agniveer Vayu Intake 02/2027 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी आंसर-की के साथ व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र भी आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। यह परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- इसके बाद Agniveer Vayu से संबंधित Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी Question Paper, Answer Key और Individual Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे चेक करने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
कहां जारी हुई आंसर-की?
उम्मीदवार iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। आंसर-की के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं और संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।
आगे क्या होगा?
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञ स्तर पर आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। इसके बाद अंतिम या मॉडल आंसर-की जारी की जा सकती है। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े रिजल्ट और अगले चरण की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
तीन दिन का मिलेगा ऑब्जेक्शन का मौका
इंडियन एयरफोर्स ने प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान अपने प्रश्नपत्र, आंसर-की और व्यक्तिगत रिस्पॉन्स को देखकर किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर उसे दर्ज करना होगा। यह सुविधा तीन दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। तय अवधि खत्म होने के बाद प्रश्नपत्र, आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट से संबंधित आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
