AIIMS NORCET 11th Admit Card 2026 Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नॉर्सेट 11 स्टेज-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड का जारी कर (AIIMS NORCET 11th Admit Card) दिया है। स्टेज-1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
कब होगा AIIMS NORCET 11 स्टेज 2 एग्जाम
बता दें एम्स की ओर से स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। वहीं इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
AIIMS NORCET 11th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS NORCET Stage 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS NORCET 11th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
AIIMS NORCET 11th Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे एम्स नॉरसेट 11वीं स्टेज 2 की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
