एजुकेशन

AIBE 19 2024: एआईबीई रिजल्ट जल्द, देखें विभिन्न श्रेणियों के लिए पिछले वर्ष के कट-ऑफ

AIBE 19 Result 2024 Cut off: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अभी तक अखिल भारतीय बार परीक्षा, AIBE XIX Result की घोषणा नहीं की है, लेकिन आप यहां से पिछले के कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। वैसे इन रिजल्ट को allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा।

Image

AIBE 19 परिणाम कटऑफ अंक 2024

AIBE 19 Result 2024 Cut off Marks: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा जल्द ही अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी AIBE 19 Result 2024 Date and Time को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। AIBE XIX Result 2024 का इंतजार कर रहे छात्र इस खबर के माध्यम से पिछले के कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को किया था। एक बार AIBE 19 परीक्षा परिणाम 2025 घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को यह जांचना होगा कि उन्होंने योग्यता अंक प्राप्त किए हैं या नहीं। इसीलिए, हमने यहां AIBE 19 Result 2024 Cut off के बारे में बताया है, जिसके बाद आप इस साल के Cut off का अंदाजा लगा पाएंगे।

AIBE 19 Result 2024 Cut off

AIBE qualifying marks सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए 40% हैं। इसका तात्पर्य यह है कि सामान्य उम्मीदवारों को AIBE में 100 में से 45 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC/ST उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि इस बार का Cut off कितना जाएगा, अभी इस पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। देखें पिछले साल के Cut off

AIBE 18 Cut-off

वर्गकट-ऑफ पर्सेंटेज
सामान्य93 में से 42 अंक 45%
एससी/एसटी 93 में से 37 अंक 40%
वर्गकट-ऑफ पर्सेंटेज
सामान्य/ओबीसी 98 में से 39 अंक 40%
एसटी/एससी 98 में से 34 अंक 35%
वर्गकट-ऑफ पर्सेंटेज
सामान्य/ओबीसी 38 अंक 40%
एससी/एसटी 33 अंक 35%
केवल योग्य उम्मीदवारों को 'प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र' (COP) प्राप्त होगा - एक दस्तावेज जो भारत में कानून का अभ्यास करने के लिए महत्वपूर्ण है।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article