Indian Air Force Agniveer Vayu 2023 Admit Card: भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए IAF अग्निवीर वायु 2023 एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी जारी किया जा चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in की मदद से चेक किया जा सकता है। आईएएफ वायु एडमिट कार्ड 2023 को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के समय से 24 से 48 घंटे पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार एग्जाम डेट और सिटी को फिलहाल जाकर चेक कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां पर भी दिया गया है।
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु परीक्षा 2023 आयोजित करेगी। यह चरण 1 2023 है जो ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। अग्निवीरवायु के एडमिट कार्ड को भी जल्द ही जारी किया जाएगा और एक बार जारी हो जाने के बाद, डायरेक्ट लिंक और आवेदन करने के स्टेप्स यहां अपडेट किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की डेट और शहर का प्रिंट डाउनलोड कर लें। इसी तरह प्रवेश पत्र के लिए भी इन स्टेप्स का पालन करना होगा।
अग्निवीर वायु एग्जाम डेट और सिटी डायरेक्ट लिंक: IAF Agniveer Vayu Exam Date, City Download Direct Link
IAF Agniveer Vayu Exam Date, City: कैसे करें डाउनलोड?
- आईएएफ आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- इसके बाद Exam Date and name of Exam City for Agniveervayu 01/2023 is available in your login [Click here] के लिंक को क्लिक करें।
- भारतीय वायुसेना उम्मीदवार लॉग इन का चयन करें। अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- परीक्षा की डेट और शहर को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- परीक्षा सिटी और डेट को डाउनलोड करें।
- भारतीय वायु सेना प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
भारतीय वायुसेना भर्ती के वह उम्मीदवार जो अपने पासवर्ड भूल गए हैं, वह इसे दोबारा से बना सकते हैं और अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर ताजा अपडेट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार देखते रहें।
