एजुकेशन

Agniveer Bharti 2026: सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! अग्निवीर योजना में हुआ ये बड़ा बदलाव

Agniveer Scheme Recruitment 2026 : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू होने से पहले एक नियम बदला है, जिसे नजरअंदाज करना उम्मीदवारों के लिए काफी भारी पड़ सकता है। ये नियम खासतौर पर ट्रेड्समैन के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए जरूरी है।

Image

Agniveer Yojna

Agniveer Bharti 2026 New Rule : देश की सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अग्निवीर योजना से जुड़ी खबर सामने आई है। इंडियन आर्मी ने भर्ती शुरू होने से पहले एक नियम बदला है, जिसे नजरअंदाज करना उम्मीदवारों के लिए काफी भारी पड़ सकता है। ये नियम खासतौर पर ट्रेड्समैन के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए जरूरी है।

नहीं बर्दाश्त होगी कोई लापरवाही

इस बार सेना ने साफ कर दिया है कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले आवेदन भरते हुए अभ्यर्थी छोटी-छोटी चीजों को भी हल्के में लेते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। नए नियम के मुताबिक अब अगर उम्मीदवार ने आवेदन के समय जरूरी ऑप्शन नहीं भरे तो मेरिट में नाम आने के बाद भी नियुक्ति नहीं की जाएगी। यानी कि नियुक्ति रद्द हो सकती है। इसलिए अब उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

आर्मी ने आधिकारिक वेबसाइट पर दी जानकारी

इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिस के मुताबिक, अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब आवेदन के समय ही अपनी ट्रेड की प्राथमिकता भरनी पड़ेगी। 10वीं पास उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 9 ट्रेड्स चुन सकते हैं। वहीं 8वीं पास उम्मीदवारों को सिर्फ 2 ट्रेड्स भरने के ही ऑप्शन दिए जाएंगे।

अब एक ही फॉर्म से दो पदों के लिए हो सकेंगे आवेदन

अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।बताते चलें कि अग्निवीर भर्ती 2026 पहले 3 फरवरी को शुरू होने वाली थी मगर फिलहाल तारीख को वेबसाइट से हटा दिया गया है। सेना ने बताया है कि जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो जाएंगे। अब उम्मीदवार एक ही आवेदन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु ?

बताते चलें कि अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17.5 साल और ज्यादा से ज्यादा 21 साल होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट किया जाएगा। इसमें दौड़, पुलअप, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट शामिल है। दौड़ का समय भी अलग-अलग ग्रुप के अनुसार तय किया गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article