Aaj Ka Itihas, 20 February 2026 (आज का इतिहास): आज यानी 20 फरवरी का दिन इतिहास के पन्नों में अपने आप में काफी कुछ समेटे हुए है। आज ही के दिन साल 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला था। साथ ही रॉयर कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई थी। 20 फरवरी 1846 को अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा 1947 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को स्वतंत्रता देने की ऐतिहासिक घोषणा की। ऐसे में यहां हम आपके लिए 20 फरवरी को देश दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी लेकर आए हैं। यहां आप 20 फरवरी का इतिहास, आज का इतिहास और आज का इतिहास हिंदी में लेकर आए हैं।
20 February History in Hindi: आज का इतिहास
- 1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
- 1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
- 1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
- 1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।
- 1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।
- 1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
- 1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।
- 20 फरवरी 1987 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया था।
- 2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
- 1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये।
- 2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह ‘केप्लर-37बी’ की खोज की गई।
- 2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।
आज ही के दिन 1986 में भारतीय रेलवे ने कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी। 20 फरवरी के दिन का इतिहास में विशेष स्थान है।
