एजुकेशन

26 December History: इतिहास की सबसे खतरनाक सुनामी, भारत समेत कई देश थे चपेट में, गई थी 30000 से ज्यादा जानें

26 December ka itihaas: इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी

aaj ka itihas 26 december

(Indian Ocean Tsunami)

26 December Historical Events: इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली थी।

26 December History

2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली’ की शुरूआत।

26 December History in India

1908 : जैक जॉनसन ने कनाडा के टोनी बर्न्स को हराया और वह विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी बने।

1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

26 December History in India in Hindi

1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

26 December History in Hindi

2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

26 December History of the Day

2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत।

2018 : नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 14 सुरक्षाकर्मी मारे गए। 2019 : ‘फनफोन’ तूफान से फिलीपीन में 16 लोगों की मौत ।

26 December ka itihas

2021 : दक्षिण अफ्रीका में नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता एवं केप टाउन के सेवानिवृत्त एंग्लिकन आर्चबिशप डेसमंड टूटू का 90 साल की उम्र में निधन । 2022 : जापान में भारी बर्फबारी के कारण 17 लोगों की मौत, 93 अन्य लोग घायल ।

26 December ka itihaas

2023 : दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट, कोई घायल नहीं। 2023 : मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा। 2024 : आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली में 92 वर्ष की उम्र में निधन। प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एम. टी. वासुदेवन नायर का 91 वर्ष की आयु में निधन। (भाषा इनपुट के साथ)

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article