एजुकेशन

22 February History: अंग्रेजों की जेल में गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा ने तोड़ा दम, पढ़ें 22 फरवरी का इतिहास

22 February History Important Facts: प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल जरूर पूछे जाते है। जनरल नॉलेज सेक्शन में तारीखों, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं से सवाल आते हैं। ऐसे में 22 फरवरी की तारीख भी इतिहास के कई घटनाओं की याद दिलाता है। इस आर्टिकल में आप इतिहास में 22 फरवरी की तारीख की बड़ी घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। 22 फरवरी का पूरा इतिहास यहां देख सकते हैं।

Image

22 फरवरी का इतिहास

Photo : Times Now Digital

22 February History Important Facts: जनरल नॉलेज सेक्शन में तारीखों, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं से सवाल आते हैं। ऐसे में 22 फरवरी की तारीख भी इतिहास के कई घटनाओं की याद दिलाता है। इस आर्टिकल में आप इतिहास में 22 फरवरी की तारीख की बड़ी घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। इस तारीख पर क्या-क्या बड़ी घटनाएं कब हुई हैं इसकी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं। बता दें कि प्रतियोगिता परीक्षाओं (GK for Government Exam) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह आर्टिकल काफी काम की है।

22 फरवरी के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

22 फरवरी का इतिहास भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के लिए भी मशहूर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हुआ है। वहीं, 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया। आइए 22 फरवरी के इतिहास को लिस्ट के माध्यम से समझते हैं।

History of 22 February: 22 फरवरी का इतिहास

वर्षमहत्वपूर्ण घटनाएं
1556मुगल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।
1821स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।
1845 ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।
1885राष्ट्रवादी नेता जतिंद्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1907लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।
194422 फरवरी, 1944 को शाम 7:35 बजे कस्तूरबा गांधी का निधन हो गया था। उन्हें कई मौकों पर गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। जेल में ही उनका निधन हुआ था। आगा खां महल में गिरफ्तारी के दौरान उनका निधन हुआ।
1958देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।
1935अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।
1974पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1991अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।
1980शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।
1996हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया।
1997क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।

कस्तूरबा गांधी का निधन

22 फरवरी की तारीख महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी को समर्पित है। जनवरी 1944 में कस्तूरबा गांधी को दो बार दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वे ज़्यादातर समय बिस्तर पर ही रहीं। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण 22 फरवरी 1944 को शाम 7:35 बजे पूना के आगा खां महल में 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 1942 में, उन्हें मोहनदास और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए फिर से गिरफ्तार किया गया था।

Kasturba Gandhi

कस्तूरबा गांधी

बांग्लादेश को मान्यता प्रदान

पाकिस्तान ने 22 फरवरी, 1974 को बांग्लादेश को मान्यता दी थी। यह घोषणा पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फ़िकार अली भुट्टो ने की थी। बांग्लादेश को मान्यता प्रदान करने की घोषणा लाहौर में आयोजित ऑर्गेनाइजेशन ऑफे इस्लामिक कॉन्फ़्रेंस के समिट में की गई थी। बांग्लादेश को मान्यता देने से पहले, यह पूर्वी पाकिस्तान का नाम था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article