Delhi Liquor Policy: शराब घोटाले में BJP एक और 'स्टिंग बम', शराब कारोबारियों को 3500 करोड़ का फायदा पहुंचाने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 03:55 PM IST

दिल्ली में शराब घोटाले पर बीजेपी का बयान...कहा....स्टिंग ऑपरेशन से सच सामने आया...कुछ चुनिंदा लोगों को ठेके दिए गए...सरकार ने होलसेलर का कमीशन तय किया.....

Delhi सरकार की नई शराब नीति (New Liquor Policy) पर BJP ने एक और नया Sting Video जारी किया है। जिसमें Liquor scam में आरोपी नं-9 Amit Arora का Sting Operation हुआ है। वीडियो में आरोपी अमित पैसों को ब्लैक से वाइट करने की बात करते दिख रहा है। वहीं एक दुकान का नाम लेते हुए अमित 50 करोड़ रूपये लेने की बात कर रहा है। BJP ने Sting Operation में AAP पर आरोप लगाया है कि कमीशन के पैसों का इस्तेमाल चुनाव में किया गया है।  बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता के नशे में डूब गई है और 3 गुना शराब बिकने के बावजूद सरकार को नुकसान हुआ। बीजेपी ने आरोप लगाया कि  शराब कारोबारियों को 3500 करोड़ का फायदा हुआ।

बीजेपी का आरोप

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,  'आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं।  पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई।अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया।  यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।'

सिसोदिया का पलटवार

वहीं बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदया ने पलटवार करते हुए कहा कि CBI, ED फेल तो स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  स्टिंग ऑपरेशन की CBI जांच करवाए  और 4 दिन में जांच कर CBI मुझे गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि  बीजेपी की ब्रांच है। CBI स्टिंग की सच्चाई की तेजी से जांच करे।

End of Article