दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, धुंध के साए में कई इलाके; पॉल्यूशन से कब मिलेगी राहत?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है। दिल्लवासी अभी भी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। आज सुबह भी एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड सताने लगी है। सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में मौसम खुशनुमान बना हुआ है। धूप के कारण दिन में ठंड से राहत बरकरार है। सुबह हल्का कोहरा भी छाया हुआ नजर आ रहा है। राजधानी में अभी लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। कई दिनों से हवा प्रदूषित बनी हुई है। आज भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर रही। सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। माना जाता रहा है कि दिल्ली में सर्द हवाओं के चलतने पॉल्यूशन से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग कई इलाकों में छाया रह सकता है। लेकिन दिन में धूप निकलने के साथ ही यह छंट जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार यानी 9 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। तापमान में भी ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह कहीं-कहीं धुंध नजर आ सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिल सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इन शहरों में सुबह के समय न्यूनतम पारा 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय ठंड का एहसास ज्यादा होगा। लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद राहत सर्दी से राहत मिल जाएगी।

दिल्ली में रविवार को सुबह धुंध छाई रही और दिन में अच्छी धूप भी खिली। सुबह के समय पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री से अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था, जबकि सुबह सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। दिल्ली में बीते 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 208 दर्ज किया गया। शाम तक शहर के 29 निगरानी केंद्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जिसमें बवाना का एक्यूआई (336) सबसे अधिक रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article