दिल्ली

Delhi: शाहदरा में आग लगने से हड़कंप; समोसे के ठेले पर रखा सिलेंडर भभका, स्कूटी जलकर खाक

दिल्ली के शाहदरा में कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। एक समोसा विक्रेता की रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर भभक उठने से पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया। घटना ने वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा कर दिया।

Delhi Shahdara Fire: दिल्ली के शाहदरा स्थित मशहूर कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में एक गंभीर हादसा हुआ। बताया गया है कि रोजाना की तरह समोसा बेचने वाला अपने रेहड़ी की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक उसके रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों में भभक उठा। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही सेकंड में पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि हल्के धुएं के बाद सिलेंडर लपटों के साथ अचानक भभक उठता है और 10–12 फीट तक आग की लपटें उठती हैं। सिलेंडर के पास खड़ा समोसा विक्रेता आग से झुलसने लगता है।इस दृश्य ने बाजार में मौजूद लोगों को फिल्मी एक्शन सीन जैसा डरावना अनुभव कराया।

लोग भागने लगे, दुकानें बंद हो गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गैस सिलेंडर लेकर आए स्कूटी सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं, और उसकी स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article