Delhi LG Vinai Kumar Saxena: विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल, अनिल बैजल का इस्तीफा हुआ स्वीकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 09:06 PM IST

Delhi New LG Vinai Kumar Saxena: विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति की गई है।

Delhi LG Vinai Kumar Saxena: विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल, अनिल बैजल का इस्तीफा हुआ स्वीकार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल घोषित किया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति को श्री विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

विनय कुमार सक्सेना वर्तमान में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष हैं। अनिल बैजल ने पिछले हफ्ते निजी कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली उपराज्यपाल के पद से बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और विनय कुमार सक्सेना को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल ने अपने पूर्ववर्ती नजीब जंग के पद छोड़ने के बाद दिसंबर 2016 में दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 से 18 मई 2022 तक पांच साल और चार महीने की अवधि के लिए दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया। उपराज्यपाल के पद पर रहते हुए वह कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ विवादों में भी उलझे। बैजल ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी काम किया था।

End of Article