Delhi Fire: दिल्ली में मुंडका के बाद अब नरेला की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 11:49 PM IST

Fire at a plastic factory in Narela: दिल्ली के मुंडका के बाद अब नरेला में भी एक फैक्ट्री में आग लगी है, मौके पर बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Delhi Fire: दिल्ली में मुंडका के बाद अब नरेला की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

नई दिल्ली: दिल्ली के मुंडका के बाद अब नरेला में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर शनिवार रात को सामने आई, ये आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है बताया गया है कि आग बुझाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

जिस फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है वहां पर प्लास्टिक दाना बनाया जाता था। बताया जा रहा है कि आग में किसी के फंसे होने की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।

करीब 9 बजे के आसपास लगी है मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया है और राहत व बचाव के कार्य किए जा रहे हैं, कोशिश की जा रही है कि आग पर जल्द से जल्द नियंत्रण पा लिया जाए और इसी के प्रयास में सभी जुटे हैं।

मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग से 27 लोगों की बेहद दर्दनाक मौक

गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय था।
उन्होंने कहा कि आग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया।

इमारत के मालिक के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने बताया कि कंपनी के मालिकों-हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया गया है और इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई है। इसने कहा कि वह इमारत के सबसे ऊपर वाले तल पर रहता था और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

End of Article