Delhi Police Dummy IED: 'डमी आईईडी' के जरिए खुद को परखेगी दिल्ली पुलिस, इस तरह होगी सतर्कता की जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 03:44 PM IST

Delhi Police Dummy IED News: दिल्ली 'डमी आईईडी' लगाकर खुद को ट्रेंड करने का फैसला किया है। यह सभी 'डमी आईईडी' भीड़ भाड़ और व्यस्त जगहों पर लगाएगी। इसको लेकर शहर पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने एक आदेश जारी किया है।

Delhi Police Dummy IED: 'डमी आईईडी' के जरिए खुद को परखेगी दिल्ली पुलिस, इस तरह होगी सतर्कता की जांच
Photo Credit: फेसबुक

Delhi Police Dummy IED News: राष्ट्रीय राजधानी को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकी गतिविधियां अपनी हर तरह की संभव कोशिश में लगी रहती हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की वजह से दिल्ली सुरक्षित हाथों में है, लेकिन अपनी क्षमता को परखने के लिए अब दिल्ली 'डमी आईईडी' लगाकर खुद को ट्रेंड करने का फैसला किया है। जिससे स्थानीय पुलिस की सतर्कता का पता भी चलेगा। साथ ही दिल्ली पुलिस को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली पुलिस यह सभी 'डमी आईईडी' भीड़ भाड़ और व्यस्त जगहों पर लगाएगी। इसको लेकर शहर पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने एक आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी बताया है कि, 'डमी आईईडी' को लेकर दिल्ली पुलिस किस तरह से काम करेगी।

हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से नियमित प्रोटोकॉल

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहा है कि, विशेष प्रकोष्ठ के कर्मचारी 15 जिलों में से ज्यादा से ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर 'डमी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) को बेतरतीब ढंग से लगायेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, जैसे ही जिला पुलिस को 'डमी आईईडी' का पता चलता है तो इस तरह के हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से नियमित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। जैसे कि इलाके की घेराबंदी, रेत के थैलों का इस्तेमाल और बम निरोधक दल को बुलाना चाहिए। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों में गश्त होनी चाहिए, और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की रोजाना निगरानी भी करनी चाहिए।

सीसीटीवी कैमरों की रोजाना निगरानी

गौरतलब है कि, दिल्ली में अक्सर विरोध प्रदर्शन और रैलियां देखने मिलती हैं। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले का खतरा ज्यादा होने की संभावना बन जाती है। जिसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा आतंकी खतरे को देखते हुए यह 'डमी आईईडी' प्लांट कर रही है। ताकि आतंकी हमलों को जल्द से जल्द निस्ते नाबूत किया जा सके। इससे पहले भी पुलिस 'डमी आईईडी' प्लांट कर चुकी है।

End of Article