Delhi Fire: दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर NDRF

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 12:41 AM IST

Mundka Area Fire: मुंडका इलाके में स्‍थ‍ित एक ब‍िल्‍ड‍िंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई,सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 27 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

Delhi Fire: दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर NDRF
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली: द‍िल्‍ली के मुंडका इलाके में स्‍थ‍ित एक ब‍िल्‍ड‍िंग में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने की सूचना म‍िली, बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी क‍ि उसने मल्‍टीस्‍टोरी ब‍िल्‍ड‍िंग को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले ल‍िया द‍िल्‍ली फायर सर्व‍िस व‍िभाग को आग की लगने की सूचना मिली इसके बाद तुरंत मौके पर फायर ब‍िग्रेड की गाड़‍ियों पहुंचकर रेस्क्यू में जुटीं हैं।

मुंडका की जिस बिल्डिंग में लगी आग उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया, बिल्डिंग में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मुंडका अग्निकांड पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के हेड अतुल गर्ग ने कहा- 'बिल्डिंग के पास फायर NOC नहीं था, गेट क्यों बंद था ये जांच का विषय है' वहीं दिल्ली पुलिस के PRO चिन्मय विश्वास ने कहा- '27 लोगों की मौत हुई है, हमारा अनुमान है कि मरने वालों का यही आंकड़ा फाइनल रहेगा'

एनडीआरएफ की टीम मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास मौके पर पहुंची जहां एक इमारत में भीषण आग लग गई।

ये आग पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में आग लगी।  इमारत में कई लोग फंसे थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने निकाल लिया मगर लोग ज्यादा थे इसके चलते आग से झुलसकर 27 लोगों की मौत की खबर अभी तक सामने आई है।

जबकि घायलों को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने इमारत की खिड़कियां तोड़ीं और लोगों को बचाया।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर ट्वीट कर कहा- दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ, प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहाँ शीघ्र पहुँच रही है। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दुखद हादसे पर दुख जताया है-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा- दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत का इस्तेमाल कंपनियों को ऑफिस की जगह उपलब्ध कराने के लिए किया जाता था, आग इमारत की पहली मंजिल से लगी, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी के कार्यालय हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस ने कहा कि घटना में एक मौत हो गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Article