क्राइम

Jharkhand : रांची में दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग, IG के खिलाफ दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 14, 2022, 11:40 AM IST

Ranchi Crime : सुषमा बड़ाईक ने साल 2005 में झारखंड के आईजी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार गोलियां लगने से सुषमा जख्मी है और शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।

Image

रांची में महिला को दिनदहाड़े गोलीबारी मारी गई है।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2005 में सुषमा ने आईजी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था
  • झारखंड में यह केस काफी सुर्खियों में रहा, बाद में आईजी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया
  • मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन इसके पहले सुषमा पर हमला हुआ

Ranchi Crime : रांची पुलिस ने सुषमा बड़ाईक की हत्या के प्रयास मामले की जांच के लिए मंगलवार को एसआईटी का गठन कर दिया। मंगलवार सुबह सुषमा को रांची में दिनदहाड़े गोली मारी गई। बताया गया कि उन पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने सुरक्षाकर्मी के साथ बाइक से जा रही थीं। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इस एसआईटी की अगुवाई रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक नौषाद आलम करेंगे।

2005 में IG के खिलाफ दर्ज कराया था केस

बता दें कि सुषमा ने साल 2005 में झारखंड के आईजी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार गोलियां लगने से सुषमा जख्मी है और शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन इसके कुछ घंटे पहले उन पर यह हमला हुआ।

सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

यही नहीं, हमलावर कौन थे, उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की अन्य टीमें भी लगी हुई हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बीते समय में सुषमा ने कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं और ऐसा कर उसने अपने कई दुश्मन बनाए। पुलिस इस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है।

बर्खास्त कर दिए गए थे नटराजन

रांची शहर में दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागते नजर आए।वहीं, गोलियां चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। झारखंड में यौन उत्पीड़न के इस केस हंगामा खड़ा हो गया था। मामले में पीएस नटराजन बर्खास्त कर दिया गया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article