मुंबई : मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने 31 दिसंबर की रात अपने घर बुलाकर 44 वर्षीय व्यक्ति पर बुरी तरह हमला कर प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का प्रेमी है, जिसे आरोपी ने मिठाई खिलाने के बहाने बुलाया था। फिलहाल, घायल व्यक्ति को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला और पीड़ित दोनों शादीशुदा हैं और उनके बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति की बहन की भाभी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले 6 से 7 सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
क्यों खफा थी प्रेमिका
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पुलिस का कहना है कि महिला लंबे समय से पीड़ित पर उसकी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और हाल के दिनों में तनाव काफी बढ़ गया था। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे महिला ने नए साल की मिठाई देने के बहाने उस व्यक्ति को अपने घर बुलाया। उस समय महिला के बच्चे घर में सो रहे थे। मुलाकात के दौरान महिला ने अचानक धारदार हथियार से पीड़ित पर गंभीर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है और पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है एवं महिला की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
